{"_id":"5c992e32bdec221444247cc2","slug":"155354279011-pukhranya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटवां गांव में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटवां गांव में गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुखरायां। अमरौधा ब्लॉक के अटवां गांव में गर्मी शुरू होने के साथ ही पेयजल संकट गहराने लगा है गांव में लगे तीन हैंडपंप बंद हैं और चौथा में चार छह बाल्टी के बाद पानी छोड़ देता है। इससे ग्रामीण परेशान हैं।
गांव के सुनील, राजेश, शिवशंकर, हरिनंदन, गिरिजाशंकर ने बताया कि गांव में 4 हैंडपंप लगे हैं। इसमें तीन हैंडपंप खराब पड़े हैं। एक हैंडपंप लगातार आठ से दस बाल्टी पानी निकालने पर पानी देना बंद कर देता है।
कमलेश, मुन्नू, बबलू ने कहा कि गर्मियों में जलस्तर गिरने से हर साल गांव में पेयजल संकट गहरा जाता है। जिससे हैंडपंप पानी देना छोड़ देते हैं। ग्रामीणों के सामने पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। दूसरे मोहल्ले में लगे हैंडपंप से पानी ढोकर लाता पड़ता है।
विज्ञापन
जगत प्रकाश, श्रीपाल ने कहा कि खराब हैंडपंप को जल्द रीबोर न कराया गया तो पेयजल का संकट गहरा जाएगा। ग्रामीणों ने ब्लॉक के अधिकारियों से हैंडपंप ठीक कराने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी मंगलसिंह निरंजन ने बताया कि वाटर लेविल गिर जाने से समस्या है। हैंडपंप में अतिरिक्त पाइप डलवाकर पेयजल की समस्या दूर कराई जाएगी।
अटवां गांव में गहराया पेयजल संकट
तीन हैंडपंप खराब, चौथा भी छोड़ देता है पानी
ग्रामीणों ने हैंडपंप रीबार कराने की गुहार लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो - 25 पीयूकेपी 3: अटवा गांव में खराब हैंडपंप दिखाते ग्रामीण