{"_id":"5c86bbacbdec22144002d6cf","slug":"15523338336-pukhranya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में होमगार्ड की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मांचा गांव मोड़ के निकट मुगुल रोड पर सोमवार को
दो बाइकों की भिड़ंत में होमगार्ड की मौत हो गई और दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के लगड़ेपुर्वा गांव निवासी राधाकृष्ण(40) भोगनीपुर कोतवाली में होमगार्ड है। सोमवार की देर शाम वह बाइक से भोगनीपुर कोतवाली डयूटी करने आ रहे थे। मांचा गांव मोड़ के निकट सामने से आ रहे बाइक सवार हीरापुर गांव निवासी आमिर(25) की बाइक से आमने सामने भिड़ंत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पुखरायां लेकर आई, जहां पर डा अनीता ने मृत घोषित कर दिया। वहीं आमिर को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में होमगार्ड की मौत