फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   - लाल की तस्वीर देख फफकती रही मां कैलाशी

- लाल की तस्वीर देख फफकती रही मां कैलाशी

Mon, 18 Feb 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
- लाल की तस्वीर देख फफकती रही मां कैलाशी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। शहीद श्यामबाबू की अंत्येष्टि के दूसरे दिन रैगांव में मातमी सन्नाटा छाया रहा। गलियों व नुक्कड़ों पर खड़े लोगों की जुबां पर श्याम बाबू के ही चर्चे थे। लोग पुराने स्मरणों को याद कर गमगीन दिखे। इस दौरान मां कैलाशी देवी और पत्नी रूबी की करुण चित्कार सन्नाटे को चीरती रही।

पिता रामप्रसाद परिवार के सभी सदस्यों को संभालने के साथ ही एकांत में जाकर अपने दर्द को आंसुओं के रुप में निकाल कई बार फफक कर रोये। गांव की गलियों व नुक्कड़ों में 8-10 की संख्या में मौजूद ग्रामीणों में शहीद श्याम बाबू की चर्चा होती रही। लोग उसके पुराने स्मरणों को याद कर गम में डूबे रहे। गांव में मातमी सन्नाटा साफ झलकता हुआ दिख रहा था। जबकि कुछ घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
विज्ञापन



इस दौरान जन प्रतिनिधियों के साथ ही सामाजिक संगठनों के लोग बारी बारी से आते रहे और शहीद परिजनों को ढांढ़स बंधाते रहे। लेकिन नजदीकी रिश्तेदार व आस पड़ोस की महिलाओं के पहुंचने पर मां कैलाशी व पत्नी रूबी की करुण चित्कार इस सन्नाटे को जरूर चीरती रही। बच्चों को पड़ोस की महिलाएं व आने जाने वाले लोग दुलारते रहे। गांव में सबकी निगाहें आने जाने वाले लोगों पर ही टिकी रहीं। मां अपने पुत्र के गम पर बेहाल रही पुत्र की तस्वीर को सीने से लगा बस एक ही शब्द रटती रही बेटा तुम कहां चले गए। वहीं पत्नी रूबी भी बच्चे को गोद में लिए खुद तो सिसकती रही, लेकिन मां को संभालने में भी लगी रही। बच्चा भी अपनी मां व दादी को बेहाल देख बेसुध सा बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




रैगांव में छाया सन्नाट, नहीं जले चूल्हे
- लाल की तस्वीर देख फफकती रही मां कैलाशी
- बच्चे को गोद में लिए सिसकती रही रूबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed