फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पाकिस्तान के खिलाफ थम नहीं रहा गुस्सा

पाकिस्तान के खिलाफ थम नहीं रहा गुस्सा

Mon, 18 Feb 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ थम नहीं रहा गुस्सा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आरपीएफ जवानों पर आतंकी हमले के चौथे दिन रविवार को भी जिले के लोगों में पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा दिखा। सामाजिक, राजनीतिक संगठनों और युवाओं ने पुतले जलाकर पाकिस्तान को कोसा व मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अकबरपुर में एबीवीपी ने तिरंगा यात्रा निकालकर भारत माता की जय और मुर्दाबाद व आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। अंडर पास से शुरू हुई तिरंगा यात्रा रूरा मार्ग से होते हुए पूरे कस्बे में धूमी। इसमें धर्मेंद्र दुबे, शिवम त्रिवेदी, दीपू मिश्रा आदि शामिल रहे। रूरा में भी शिवा पांडेय, धोनी सिंह, मधुकर, अलमास खान, चन्दन मिश्रा, अभय त्रिपाठी, कुलदीप गुप्ता आदि ने अकबरपुर डेरापुर तिराहे से नहर पुल तक तिरंगा यात्रा निकाली। पुलवामा हमले से आक्रोशित इन युवाओं ने आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


शिवली के औनहां में मानव सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी, ग्राम प्रधान सोनू तिवारी, सुबोध मिश्र, राहुल अवस्थी, छोटू, अजय, राम, गोलू, अमोद कुशवाहा आदि ने पाकिस्तान की शव यात्रा निकाली। इसके बाद पाकिस्तान व आतंकवाद के पुतले जलाए। आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला दहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रसूलाबाद कस्बे के आजाद चौक पर आसपास के गांव के लोग जमा हुए और अलग-अलग जुलूस निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और पाकिस्तान का पुतला जलाया। झींझक के बजरंग चौराहे से पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए युवाओं ने कस्बे में जुलूस निकालक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका। संजू पोरवाल, निखिल, राजा, शिवम आदि मौजूद रहे। पुखरायां में कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष आनंद त्रिपाठी के अगुवाई में सेवादल के कार्यकर्ताओं ने सुखाई तालाब से स्टेशन तिराहे तक पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। इसके बाद पाकिस्तान का पुतला जलाया। शैलेंद्र चतुर्वेदी, इशाक अली, मुख्तार, महेश अवस्थी, दीपू पांडे, सत्तार, रूद्र त्रिपाठी शामिल रहे।


सिकंदरा के पटेल चौक पर रविवार शाम को तहसील क्षेत्र के समाचारपत्र प्रतिनिधियों ने शहीद जवानों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। तहसीलदार संजय कुमार कुशवाहा ने कहा कि शहादत को दिल में संजो कर रखने की जरूरत है। पाकिस्तान का ये कायराना हमला बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सभा में मरकंन्द निषाद, सुभाष कटियार, सोनू कटियार, प्रशान्त कटियार सहित शामिल रहे। रसूलाबाद में ओम सिंह, शिव नरेश, मोहित, राजेंद्र कुमार, सुमित दिवाकर, शिव कुमार मंडल, अमित सिंह, रामू सिंह, सुरेंद्र सिंह, दीपक ठाकुर, भोले सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल दुबे, आलोक बाजपेयी, अनुराग, गोविंद, अकील खान समेत करीब 100 लोगों ने कैंडिल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राम सेना समिति के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली।

रूरा में व्यापार मंडल अध्यक्ष रमाकांत अग्निहोत्री, टीटू गुप्ता, बृजेंद्र सिंह, कैलाश दुबे, मौजी, सौरभ तिवारी आदि ने भी कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को नमन किया। साधन सहकारी समिति संदलपुर में कश्मीर के पुलवामा हमले के विरोध में किसानों की आम सभा रखी गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रख शहीदों की शहादत को नमन किया गया। सभा में सभी ने आतंकवादियों और पाकिस्तान की घोर निंदा कर मोदी सरकार एवं सेना से जवाबी कार्यवाही करने की मांग की। समिति के अध्यक्ष विनोद कटियार ने कहा जम्मू-कश्मीर से धारा 35 ए और 370 को खत्म करने के लिये पूरे विपक्ष को सरकार के साथ आना चाहिए। इस दौरान सुनील यादव, बृजेश, बलराम वर्मा, रामनरेश सविता, पुष्पेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।


पुखरायां में आरएसजीयू इंटर कालेज के निकट से अटेवा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमार्ग पर कैंडल मार्च निकालकर रेलवे स्टेशन परिसर पर शोकसभा की। अटेवा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, पंकज संखवार, आदित्यराव सुमन, अनंत त्रिवेदी, मनीष द्विवेदी,गोविंद सिंह, हुमा सिद्दकी, नजरीन सिद्दकी, प्रमोद, आदेश, राजमंगल, शैलेंद्र, दिग्विजयसिंह, मौजूद रहे। बाईपास स्थित अंबेडकर ध्यानकेंद्र में लार्ड बुद्धा जनकल्याण समिति ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें रामप्रकाश रवि, नरेंद्रसिंह दोहरे, अर्पित राव, बालकृष्ण कुरील, शिवरामसिंह, डा. रामसेवक वर्मा, महेश कुमार ब्रहमराव शामिल रहे।



थम नहीं रहा पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा
जिले जिला मुख्यालय समेत नगरों व कस्बों में जलाए गए पुतले
फोटो संख्या 17एकेबीपी25- अकबरपुर में तिरंगा यात्रा निकलाते एबीवीपी कार्यकर्ता
फोटो संख्या 17एकेबीपी26- रूरा में तिरंगा यात्रा निकालते लोग
फोटो संख्या 17एकेबीपी27- रसूलाबाद में आतंकवाद का पुतला लेकर विरोध ज ताते युवा
फोटो संख्या 17एकेबीपी28- औनहां में प्रदर्शन कर विरोध जताते लोग
फोटो संख्या 17एकेबीपी29- रसूलाबाद में कैंडिल जला श्रद्धांजलि देते लोग
फोटो संख्या 17एकेबीपी30- संदलपुर में मौन रख श्रद्धांजलि देते लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed