{"_id":"5c69b7c7bdec224df422e45e","slug":"155043230420-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, सात लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत गड़रियन पुरवा के मजरा हीकेपुर मे नाली का निर्माण कराने के दौरान प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच जमकर ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे चल गए। जिससे दोनो पक्षों के सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।
हीकेपुर के प्रधान प्रताप सिंह पाल ने शिकायत करते हुए बताया कि वह जलनिकासी के लिए गांव में नाली का निर्माण करा रहा था। इसी दौरान पूर्व प्रधान हरपाल सिंह ने अपने घर के सामने नाली बनाने का विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। वाद विवाद के बाद दोनों पक्षों को बीच लाठी डंडों के साथ ईंट पत्थर चलने लगे। जिससे एक पक्ष के प्रधान प्रताप सिंह पाल, चंद्रपाल व रज्जन लाल तथा दूसरे पक्ष के पूर्व प्रधान हरपाल सिंह, उनका पुत्र पंकज, रामविलास व जसकरन घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां से रामविलास, रज्जन लाल व चंद्रपाल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। थाना अध्यक्ष ललित कुमार ने बताया दोनों ही पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, सात लोग घायल
फोटो संख्या17एकेबीपी13 से 16 तक- गडरियनपुरवा हीकेपुर में चले ईंट पत्थर के दौरान घायल।