फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   युवाओं में पड़ोसी देश के प्रति दिखी बदले की आग

युवाओं में पड़ोसी देश के प्रति दिखी बदले की आग

Mon, 18 Feb 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
युवाओं में पड़ोसी देश के प्रति दिखी बदले की आग

विज्ञापन
डेरापुर। रैगवा गांव में रविवार को गांव के युवाओं में पाकिस्तान व आतंकवाद के विरोध में आक्रोश नजर आया। अधिकांश युवा देश के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार दिखे।

युवा अंकित पाल पुत्र दर्शन लाल ने इच्छा जताई कि उसे आतंकवादी हमले में श्याम बाबू सहित शहीद हुए अन्य सैनिकों का बदला लेने व देश की सुरक्षा के लिए सीमा में भेज दिया जाए तो वह खून का बदला खून से लेकर ही रहेगा। उससे जब माता पिता परिवार के बारे में बात की तो उसने सख्त लहजे में कहा कि देश से बढ़कर कुछ नही है। वही अंकित पाल दुर्गा कक्षा 11 का छात्र है वह सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है। उसका कहना है कि आतंकवादी हमला एक कायराना घृणित कार्य है। श्यामबाबू की शहादत के बाद उसने किसी दूसरी दिशा में कोई कार्य करने की मंशा त्याग दी है। वह आर्मी में भर्ती होकर आतंकवादियों व उनको संरक्षण देने वाले पडोसी देश पाकिस्तान से बदला लेना चाहता है। वही कमलेश पुत्र शिवराम डेढ वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुआ था।
विज्ञापन



घटना के दिन 12 बजे उसकी श्यामबाबू से फोन पर बात हुई थी। श्याम बाबू ने उसे बताया कि वह साथियो के साथ कानवाई पर जा रहा है। जब चार बजे उसने श्यामबाबू को फोन लगाया तो बात नही हो सकी तभी उसके पडोसी गांव बिसोहा निवासी गजेंद्र ने बताया कि श्यामबाबू की टीम पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। घटना की पुष्टि के बाद सभी सैनिक सिर्फ बदला लेने के लिए तैयार हैं। वह अवकाश पर घर आया है। उसके अंदर पाकिस्तान से बदला लेने की आग धधक रही है। वही युवा सूरज पाल ने भी सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने तथा उनसे बदला लेने का संकल्प लिया है। गांव के युवाओं में कुछ कर गुजरने का जज्बा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवाओं में पड़ोसी देश के प्रति दिखी बदले की आग
फोटो संख्या 17एकेबीपी37- अंकित दुर्गा।
फोटो संख्या 17एकेबीपी38- अंकित पाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed