फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   नर्स ने एनआरसी नोडल अधिकारी पर लगाया अभद्रता का आरोप

नर्स ने एनआरसी नोडल अधिकारी पर लगाया अभद्रता का आरोप

Mon, 04 Feb 2019 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
नर्स ने एनआरसी नोडल अधिकारी पर लगाया अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। जिला अस्पताल के एनआरसी में तैनात संविदा स्टाफ नर्स के साथ अभ्रदता करने व कार की शीशा तोडने का आरोप लगा रुपये वसूलने की शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पोषण पुुनर्वास केंद्र में तैनात संविदा स्टाफ नर्स वंदना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात 8 से सुबह 8 बजे तक उसकी ड्यूटी थी। वार्ड में मरीज न होने के रात करीब 9 बजे खाना खाने घर चली गई थी। इसी दौरान केयर टेकर ने फोन पर बताया कि सीएमएस व नोडल अधिकारी राउंड पर हैं। नर्स के अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद डा. अमर चंद्रा वार्ड में पहुंचे। नर्स का आरोप है कि डॉक्टर खुद को अस्वस्थ बताकर वार्ड में ही लेटने लगे। विरोध करने पर नर्स को नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। इस पर स्टाफ नर्स पति बुलाने घर चली गई। रविवार सुबह एनआरसी के नोडल अधिकारी ने फोन कर उसे अस्पताल बुलाया और गाड़ी का साइड मिरर तोड़ने का आरोप लगा रुपये मांगे।
विज्ञापन


नर्स के अनुसार उसने कुछ रुपये दे दिए। एनआरसी के नोडल अधिकारी डा. अमर चंद्रा का कहना है कि स्टाफ नर्स ड्यूटी से नदारद थी, केयर टेकर के जरिए उन्हें बुलवाया गया था। इस बात से नाराज होकर सुबह पति के साथ अस्पताल आईं और कार का शीशा तोड़ दिया। इस पर उनसे एफआईआर कराने की बात कही थी। बाद में हर्जाना देने की बात होने पर समझौता हो गया। महिला की ओर से लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। मुख्य चिकित्साधीक्षक रमेश बाबू ने बताया कि विवाद की जानकारी मिली है, लिखित शिकायत नहीं मिली है। कोतवाल ऋषि कांत शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नर्स ने एनआरसी नोडल अधिकारी पर लगाया अभद्रता का आरोप
- संविदा स्टाफ नर्स ने दी तहरीर, डा. बोले, आरोप बेबुनियाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed