फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   फुटपाथ पर दुकानें और सड़क पर वाहन स्टैंड

फुटपाथ पर दुकानें और सड़क पर वाहन स्टैंड

Mon, 04 Feb 2019 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
फुटपाथ पर दुकानें और सड़क पर वाहन स्टैंड

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। अकबरपुर मुख्य चौराहे, रूरा, माती रोड किनारे फुटपाथ पर सड़कों पर अतिक्रमण नासूर गया है। अतिक्रमण के कारण दिन भर जाम की स्थिति रहती है। आए दिन जिला अस्पताल व कानपुर मरीज ले जा रही एंबुलेंस जाम में फंस जाती है। स्कूल वाहन तो रोज ही फंसते हैं। हाल ये है कि पैदल राहगीरों तक को निकलने में दिक्कत होती है। जाम से कारोबार को भी नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद न ही व्यापारी चेत रहे हैं और न ही प्रशासन ही सख्त कदम उठा रहा है।

अकबरपुर अंडरपास चौराहे से रूरा, माती, औरैया और कानपुर जाने के लिए रोड हैं। सभी जगह के लिए डग्गामार वाहन भी चलते हैं। ये वाहन सवारियां बैठाने के लिए चौराहे के आसपास सड़क पर ही खड़े होते हैं। सड़क किनारे फल, सब्जी आदि के ठेले और फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा है। इससे पैदल राहगीरों को भी सड़क के बीच से निकलना पड़ता है। फुटपाथ से सड़क पर अतिक्रमण होने से दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन



जाम में अक्सर मरीज ले जा रही एंबुलेंस भी फंस जाती हैं। इससे मरीजों की जान पर बन जाती है। इसी तरह स्कूली वाहन फंसने से बच्चे बेहाल हो जाते हैं। चौराहे के अलावा अकबरपुर अंडरपास से औरैया व कानपुर को जाने वाली सड़क के फुटपाथ पर नर्सिंग होम और प्रतिष्ठित संस्थान ने पार्किंग बना रखी है। रूरा और माती रोड पर भी यही हाल है। प्रशासन ने कई बार अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया लेकिन अधिकारियों के जाते ही फिर दुकानदार फुटपाथ व वाहन चालक सड़क पर कब्जा कर लेते हैं। चार दिन पहले एसडीएम सदर ने सब्जी व फलों का ठेला दुकानदारों और वाहन चालकों को खदेड़कर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी थी। एसडीएम के जाते ही फिर अतिक्रमण हो गया। एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि फुटपाथ और सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को जल्द ही चिह्नित किया जाएगा। पहले उन्हें अतिक्रमण खुद हटाने की हिदायत दी जाएगी, अगर नहीं हटाया तो अतिक्रमण हटवाने के साथ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अतिक्रमण और जाम के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। ये बात दुकानदार भी मानते हैं। दुकानदार कमल सिंह कुशवाहा ने कहा कि फुटपाथ व सड़क पर अतिक्रमण होने से जाम लगता है। इससे ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पाते हैं। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। दुकानदार शिव शंकर मिश्रा ने सड़क पर वाहन और फुटपाथ पर पार्किंग को जाम का मुख्य कारण बताया। उन्होंने भी माना कि इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। दुकानदार पवन गुप्ता का कहना है कि प्रशासन को बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाना चाहिए। केवल छोटे दुकानदारों व ठेले वालों पर कार्रवाई की औपचारिकता नहीं होनी चाहिए। दुकानदार राम प्रसाद ने कहा कि अतिक्रमण न हो, इसमें व्यापारियों, वाहन चालकों को भी सहयोग करना चाहिए। प्रशासन वाहन स्टैंड और ठेला दुकानदारों को जगह उपलब्ध कराए। इसके बाद अगर कोई फुटपाथ पर ठेला लगाए या वाहन सड़क पर खड़ा करे तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए।




फुटपाथ पर दुकानें और सड़क पर वाहन स्टैंड
अतिक्रमण के कारण अकबरपुर मुख्य चौराहे, रूरा व माती रोड़ पर लगा रहता है जाम
क्रासर
पैदल राहगीर तक को उठानी पड़ती है आवागमन में दिक्कत
जाम फंस जाते हैं स्कूल वाहन व मरीज ले जा रही एंबुलेंस
फोटो संख्या 03एकेबीपी01- अकबरपुर के सिकंदरा लेन पर खड़े सवारी वाहन
फोटो संख्या 03एकेबीपी02- अकबरपुर के रूरा रोड पर सड़क तक सजी दुकानें
फोटो संख्या 03एकेबीपी03- अकबरपुर के कानपुर जाने वाले लेन पर खड़े सवारी वाहन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed