फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   देश के चार कृषि विज्ञान केंद्रों में दिलीप नगर भी शामिल

देश के चार कृषि विज्ञान केंद्रों में दिलीप नगर भी शामिल

Fri, 01 Feb 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
देश के चार कृषि विज्ञान केंद्रों में दिलीप नगर भी शामिल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिवली। फ सलों के जैव समृद्धिकरण योजना से मानव कुपोषण दूर करने के परीक्षण किए जाएंगे। देश के चार चयनित कृषि विज्ञान केंद्रों में जिले के दिलीप नगर केंद्र को भी शामिल किया गया है। गुरुवार को चेन्नई के स्वामीनाथन फाउंडेेशन के निदेशक डा. जीएन हरिहरन ने कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया।

कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर के अध्यक्ष डा. अशोक कुमार ने बताया योजनाओं को कार्य पूर्ण करने के लिए प्रथम चरण में 6 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। तीन साल योजना पर काम होगा। जिसमें पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियों फ लों वह अनाजों की प्रजातियां तैयार की जाएंगी। इन प्रजातियों का किसानों के बीच प्रचार-प्रसार किया जाएगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के प्रबंध मंडल के सदस्य वीरसेन यादव ने बताया कि इस योजना में कानपुर देहात के केंद्र को चुना जाना गौरव की बात है। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष ने बताया कि पूरे देश में उड़ीसा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से जिले के दिलीप नगर केंद्र को चयनित किया गया है।
विज्ञापन



स्वामीनाथन फ ाउंडेशन की देखरेख में प्रोजेक्ट चलाया जाएगा। फाउंडेशन के बायो टेक्नोलॉजी के निदेशक डाक्टर हरिहरन ने बताया कि वर्तमान समय में खाने में लोगों के पोषक तत्वों की कमी पाई जा रही है। जिससे पोषण पूर्ण सब्जियों फलों अनाजों का उत्पादन परीक्षण के तौर पर देश के इन चार केंद्रों पर किया जाएगा। इसके बाद इन्हें किसानों के बीच ले जाकर उगाने के लिए जागरूक किया जाएगा। जिससे कुपोषण जैसी गंभीर समस्या से निजात मिल सके। इस मौके पर निदेशक प्रसार धूम सिंह, अभिमन्यु यादव, जीतेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, विनोद कुमार, राजेश कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




देश के चार कृषि विज्ञान केंद्रों में दिलीप नगर भी शामिल
स्वामीनाथ फांउडेंशन के निदेशक ने किया निरीक्षण
फ ोटो संख्या-31 एकेबीपी-31 कृषि विज्ञान का निरीक्षण करते डा. हरीहरन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed