फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   डंपर का टायर चेक कर रहे क्लीनर को वाहन ने कुचला

डंपर का टायर चेक कर रहे क्लीनर को वाहन ने कुचला

Fri, 25 Jan 2019 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
डंपर का टायर चेक कर रहे क्लीनर को वाहन ने कुचला

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अहरौली गांव के निकट बीती बुधवार की देररात हाईवे पर डंपर खड़ा कर टायर चेक कर रहे क्लीनर की पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पाकर गुरुवार को परिजन भोगनीपुर थाने पहुंचे।

डंपर चालक थाना चुर्खी-जालौन निवासी अजयसिंह ने बताया कि बीती बुधवार को झांसी से गिट्टी लादकर लखनऊ जा रहा था। रास्ते में भोगनीपुर क्षेत्र के अहरौली गांव के पास क्लीनर थाना कालपी के बांदगांव निवासी भोले ने लघुशंका करने की बात कही। डंपर हाईवे के किनारे खड़ा करके दोनों लघुशंका करने चले गए। वहां से वह वापस आकर डंपर में आकर बैठ गया।
विज्ञापन


क्लीनर ने कहा कि वह टायर चेक करके आ रहा है। डंपर के पीछे के टायर चेक कर रहा था। तभी झांसी की ओर से आ रहा अज्ञात वाहन टक्कर मारता हुआ आगे निकल गया।
पुलिस उसे लेकर सीएचसी पुखरायां आई। जहां उसे डाक्टर गोविंद ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर गुरुवार को परिजन भोगनीपुर थाने पहुंचे। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। कोतवाल शिवकुमारसिंह राठौर ने बताया कि डंपर व चालक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुखरायां के मंडी मोड़ रेलवे क्रासिंग के निकट गुरूवार को बाइक से एक महिला गिरकर घायल हो गई। उसे सीएचसी पुखरायां से जिला अस्पताल भेजा गया है। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि गुरुवार को बाइक से मां मुन्नी देवी(50) के साथ पुखरायां आया था। वापस लौटते समय कस्बा के मंडी मोड़ के निकट रेलवे क्रासिंग पर अचानक मां बाइक से गिर गई। राहगीरों की मदद से उनको सीएचसी पुखरायां लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनको जिला अस्पताल भेजा गया है।



डंपर का टायर चेक कर रहे क्लीनर को वाहन ने कुचला
- भोगनीपुर कस्बे के अहरौली गांव के पास हुई घटना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed