{"_id":"5b2e9de14f1c1bae6e8b9a07","slug":"151529781729-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी बैंक खाताधारकों का भी होगा एटीएम कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी बैंक खाताधारकों का भी होगा एटीएम कार्ड
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। राष्ट्रीयकृत बैंकों की तरह अब जिला सहकारी बैंक खाताधारक भी आनलाइन ट्रांजेक्शन का लाभ उठा सकेंगे। बैंक को नेट बैंकिंग से जोड़कर खाताधारकों को एटीएम कार्ड की सुविधा मुहैय्या कराई जाएगी। जिससे करीब 52 हजार खाताधारक बैंक की लाइन में न लगकर एटीएम बूथ से नगदी निकाल सकेंगे।
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड अब हाईटेक होने जा रहा है। सहकारी बैंक की जिले में संचालित 19 शाखाओं को सीबीएस सर्वर से जोड़ने का काम अंतिम पड़ाव पर है। बैंक खाताधारक आनलाइन ट्रांजेक्शन के अलावा डेबिट कार्ड की सुविधा का लाभ भी ले सकेंगे। बैंक सचिव/महाप्रबंधक संजय पांडेय ने बताया कि बैंक खाताधारकों के हाथ में अब एटीएम कार्ड भी होगा। जिसकी शुरूआत की जा चुकी है। बताया कि किसानों को रूपे केसीसी कार्ड भी दिए जा रहे हैं।
- करीब 52 हजार खाताधारक आनलाइन ट्रांजेक्शन का उठा सकेंगे लाभ