{"_id":"5a2980ca4f1c1bd0408bb597","slug":"151512669386-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग में 32 ट्रकों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडिंग में 32 ट्रकों का चालान
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। खदानों से लेकर ओवरलोड ट्रक चलवाने वाले रसूखदारों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दो दिनों में लगभग 70 ट्रकों का चालान करके 13 लाख रुपये से ज्यादा जुर्माना किया गया है। पकड़े गए ट्रक थाने और चौकियों में खड़े कराए गए हैं।
डीएम के निर्देश पर सोमवार को प्रशासन, परिवहन और पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग टीमें बना कर 36 ट्रकों का चालान करके साढ़े छह लाख रुपये जुर्माना वसूला। इसी तरह बुधवार (6 दिसंबर) को 32 ओवरलोड ट्रक पकड़ कर परिवहन विभाग ने सवा सात लाख रुपये वसूले।
एआरटीओ (प्रवर्तन) एसके यादव ने बताया कि मंगलवार की रात मटौंध थाना और भूरागढ़ चौकी में ओवरलोड बालू के 20 ट्रक पकड़े गए। इसी तरह परिवहन विभाग के पीटीओ राम सिंह ने कनवारा तथा मवई बाईपास में चेकिंग के दौरान तीन ट्रक पकड़े। पीटीओ एसके मिश्रा ने मंडी समिति चौकी और तिंदवारी थाने में चार ट्रक बंद किए। यह ट्रक छतरपुर (एमपी) के चुकेहटा व बारीखेड़ा खदानों से बालू लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन
हेलमेट और सील बेल्ट न पहनने पर 121 छोटे वाहनों का चालान कर दिया गया। इनमें 105 चार पहिया और 16 वाहन दो पहिया हैं। एआरटीओ (प्रवर्तन) एसके यादव ने बताया कि सिविल लाइन, कालू कुआं और मवई बाईपास चौकियों में चेकिंग अभियान चलाया गया। पीटीओ राम सिंह और एसके मिश्रा शामिल रहे। चालन करके इन गाड़ियों को छोड़ दिया गया।
-सिफारिशें बेअसर, ओवरलोड ट्रकों की धरपकड़
-प्रशासन ने खोला ओवरलोडिंग के विरुद्ध मोर्चा
-निकाय चुनाव से निपटते ही डीएम ने दिखाए तेवर