फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1.50 lakh will be deducted from the payment of the firm distributing small watches.

Kanpur News: छोटी घड़ियां बांटने वाली फर्म के भुगतान से कटेंगे 1.50 लाख

Wed, 14 Jan 2026 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
1.50 lakh will be deducted from the payment of the firm distributing small watches.
कानपुर। सीएसए मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में सामने आई भारी अव्यवस्थाओं की जांच पूरी हो चुकी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने के साथ भुगतान में कटौती की जाएगी। उपहार में दी गईं घड़ियों का साइज मानक से छोटा होने पर भुगतान से करीब 1.50 लाख रुपये की कटौती की जाएगी। भोजन और टेंट व्यवस्था की जिम्मेदार फर्म ने नोटिस के जवाब में गोलमोल और असंतोषजनक स्पष्टीकरण दिया है। जांच अधिकारी इससे संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ई-टेंडर प्रक्रिया से दो फर्मों को जिम्मेदारी सौंपी थी। उपहार वितरण की जिम्मेदारी नेशनल कोऑपरेटिव कंस्ट्रक्शन फेडरेशन लिमिटेड को, टेंट और भोजन व्यवस्था नेशनल फेडरेशन ऑफ फार्मर प्रोक्योरमेंट, प्रोसेसिंग एंड रिटेलिंग कोऑपरेटिव ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंपी थी। विभाग ने एक जोड़े के भोजन के लिए 15 हजार और उपहार के लिए 25 हजार रुपये तय किए थे। दोनों कामों में कुल 2.39 करोड़ रुपये का टेंडर आवंटित होने के बाद भी समारोह में अव्यवस्था देखने को मिली थी। जांच में खुलासा हुआ था कि 15 हजार लोगों के भोजन का ठेका होने के बावजूद व्यवस्था महज पांच हजार लोगों के लिए की गई थी। कुर्सियां, स्टॉल, वरमालाएं और सजावट के सामान तय से काफी कम थे। जोड़ों को 10 किलो लड्डू दिए जाने थे लेकिन दो किलो ही बांटे गए। कैमरा मैन की संख्या बेहद कम थी, स्टेज की सजावट सही नहीं थी, मेवे में वजन कम था। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों फर्मों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया था। घड़ियां सप्लाई करने वाली फर्म नेशनल कोऑपरेटिव कंस्ट्रक्शन फेडरेशन लिमिटेड ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। वहीं, भोजन और टेंट की व्यवस्था वाली फर्म के भुगतान में कटौती के साथ फर्म ब्लैकलिस्ट की जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन-
सामूहिक विवाह समारोह में अव्यवस्था मामले की जांच पूरी हो गई है। फर्मों ने नोटिस का सही जवाब नहीं दिया। अब धनराशि की कटौती के साथ फर्म ब्लैकलिस्ट होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राजेश कुमार, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed