फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   15 lakh rupees in additional scholarship money was deposited into the accounts of 131 students, but their accounts were frozen.

Kanpur News: 131 छात्रों के खातों में पहुंची 15 लाख अतिरिक्त छात्रवृति, खाते हुए फ्रीज

Wed, 25 Feb 2026 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
15 lakh rupees in additional scholarship money was deposited into the accounts of 131 students, but their accounts were frozen.
कानपुर। जिले में छात्रवृत्ति वितरण प्रणाली में बड़ी तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है। करीब 131 छात्रों के बैंक खातों में 15 लाख रुपये से अधिक की अतिरिक्त छात्रवृत्ति पहुंच गई। इसके बाद समाज कल्याण विभाग और बैंकों में हलचल मच गई।
विज्ञापन



जानकारी पर संबंधित छात्रों के खातों को तत्काल फ्रीज करा दिया गया और आगे के भुगतान पर रोक लगा दी गई। छात्रों से वसूली के लिए नोटिस जारी कर धनराशि वापस मंगाई जा रही है। अब तक सात लाख रुपये की वसूली हो चुकी है। शेष रकम मिलते ही छात्रों के खाते खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन



जनवरी में जिले के 30 हजार से अधिक छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति भेजी गई थी। इसमें 93 सरकारी और 38 निजी कॉलेज के छात्र शामिल हैं। सरकारी संस्थानों के छात्रों के खातों में करीब 6.90 लाख और निजी संस्थानों के छात्रों के खातों में लगभग 8.63 लाख रुपये अतिरिक्त पहुंच गए। शासन के निर्देशन पर सभी के खाते फ्रीज कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग से नोटिस जारी होने के बाद कई छात्र बैंक पहुंचकर पैसा लौटाने की प्रक्रिया में लग गए हैं। अब तक 73 से अधिक छात्रों से करीब सात लाख रुपये की वसूली हो चुकी है। समाज कल्याण अधिकारी शिवम सागर ने बताया कि जिन छात्रों के खाते में अतिरिक्त छात्रवृत्ति पहुंच गई थी उनसे वसूली की जा रही है। जिन छात्रों ने राशि वापस कर दी है, उनके खाते खोलने के लिए बैंक को विभाग की तरफ से पत्र लिखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed