{"_id":"696aaf2d699769b0f8054c67","slug":"15-houses-from-pargahi-to-mandhana-are-obstructing-the-construction-of-the-elevated-railway-track-kanpur-news-c-362-1-ka11006-139629-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के निर्माण में परगही से मंधना तक 15 मकान बाधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के निर्माण में परगही से मंधना तक 15 मकान बाधक
विज्ञापन
कानपुर। अनवरगंज से मंधना तक एलिवेटेड रेलवे ट्रैक निर्माण कार्य में बाधक मकानों का सर्वे शुरू हो गया है। दो दिन में परगही से मंधना तक 15 मकान चिह्नित किए गए हैं। 10 दिन में यह कार्य पूरा कर यह तय किया जाएगा कि किसके हिस्से की कितनी भूमि अधिग्रहण की जाएगी। उसके बाद भूमि के हिसाब से पीडब्ल्यूडी मुआवजा तय करेगा और नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। यह कार्य मंधना से शुरू किया गया है।
चार दिन पहले राजस्व विभाग, पीडब्ल्यूडी और रेलवे की टीम ने यह सर्वे कार्य शुरू किया था। मंधना से लेकर अनवरगंज तक सर्वे होना है जिसके लिए पूरे कार्य को 25 ब्लॉक में बांटा गया है। शुक्रवार तक परगही से लेकर मंधना तक दो ब्लॉक का सर्वे कर लिया गया है। इसमें 15 मकान चिह्नित किए गए हैं। इस दाैरान यह देखा जा रहा है कि किसके हिस्से की कितनी जमीन एलिवेटेड ट्रैक निर्माण की जद में आएगी। सब कुछ ठीक रहा तो मार्च-अप्रैल तक इस निर्माण कार्य का शिलान्यास होने की उम्मीद है। सर्वे टीम में पीडब्ल्यूडी से जेई राज शर्मा, एई श्यामजी श्रीवास्तव, रेलवे से सीनियर सेक्शन इंजीनियर अभिषेक यादव, राजस्व से देवेंद्र बाजपेई, विपिन कुमार, सुदीप दुबे, आशीष सैनी आदि है।
16 क्रॉसिंग होंगी खत्म
इस एलिवेटेड रेलवे ट्रैक निर्माण से जीटी रोड पर बनीं 16 क्रॉसिंग खत्म हो जाएंगी। करीब 50 लाख शहरवासियों को ट्रेन आने के दौरान क्रॉसिंग बंद होने से जाम से निजात मिलेगी। इसके निर्माण में करीब 1100 करोड़ की लागत आएगी। अभी करीब डेढ़ सौ निर्माण जद में आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
वर्जन
रेलवे को जमीन खाली कर देने के लिए सर्वे का कार्य शुरू किया गया है। 10 दिन में यह कार्य पूरा कर मुआवजे के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। - विनय द्विवेदी, तहसीलदार
दो ब्लॉक में 15 मकान एलिवेटेड रेलवे ट्रैक निर्माण में हटाने के लिए चिह्नित किए गए हैं। इनमें से कुछ तो पूरे रेलवे की भूमि पर बने है जबकि अन्य का कुछ हिस्सा आ रहा है। - अभिषेक यादव, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, बादशाहनगर, लखनऊ