फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   15 arrested including Pradhanpati from gambling den, goods worth two crores recovered

Kanpur News: जुए के फड़ से प्रधानपति समेत 15 गिरफ्तार, दो करोड़ का सामान बरामद

Sun, 27 Apr 2025 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
15 arrested including Pradhanpati from gambling den, goods worth two crores recovered
इटावा। बिठौली क्षेत्र के गांव राउनी में प्राथमिक विद्यालय के पीछे जुआ खेलते प्रधानपति समेत 15 लोगों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। मौके से 2.67 लाख रुपये, 13 कार, एक ऑटो, पांच बाइक समेत करीब दो करोड़ रुपये का सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन




शनिवार शाम बिठौली पुलिस बंसरी तिराहे पर वाहनों का चेकिंग अभियान चला रही थी। इस बीच एक व्यक्ति ने सूचना दी कि गांव राउनी में बड़ा जुए का फड़ खुलेआम चल रहा है। इसमें इटावा के साथ जालौन और भिंड के बड़े जुआरी हैं। इस पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर एसपी देहात सत्यपाल सिंह, सीओ नागेंद्र चौबे ने बिठौली और सहसों थाना पुलिस ने गांव में प्राथमिक विद्यालय के पीछे छापा मारा। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे।
विज्ञापन

एक जुआरी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया, इसमें पुलिस टीम बच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर देर शाम प्रधानपति समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, पांच बाइक, 10 गड्डी 52 ताश के पत्ते, एक सोने की चेन, 15 मोबाइल, 13 कार, एक ऑटो बरामद किया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि इसमें भिंड, जालौन और इटावा के लोग शामिल हैं। बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई थीं। सभी को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------



यह आरोपी गिरफ्तार



भानू (24) निवासी पाडरी थाना उमरी जनपद भिंड, जबर सिंह (55) निवासी राउनी थाना बिठौली, प्रधानपति सोनू सिंह (32) निवासी बंसरी, जितेंद्र सिंह (55) निवासी दुर्गानगर थाना देहात कोतवाली जनपद भिंड मप्र, सर्वेश सिंह (58) निवासी पाडरी थाना उमरी जनपद भिंड मप्र, वीरेंद्र सिंह (62) निवासी बस स्टैंड थाना कोतवाली जनपद भिंड मप्र, आदेश (37) निवासी ग्राम जायघा थाना रामपुरा जनपद जालौन, धर्मेंद्र सिंह (38) निवासी ग्राम जायघा थाना रामपुरा जनपद जालौन, उमेश बरूआ (45) निवासी रघुनाथ नगर थाना कोतवाली देहात भिंड मप्र, राकेश शर्मा (45) निवासी पुरानी बस्ती खिड़किया मोहल्ला थाना नगर कोतवाली भिंड, ईलू कुमार उर्फ नीलू सिंह (32) निवासी नया भवानी राम लौना रोड थाना कोतवाली जनपद जालौन, प्रदुमन सिंह तोमर (22) निवासी सीता कालोनी थाना कोतवाली देहात भिंड, पुष्पेंद्र सिंह (28) निवासी पाडरी थाना उमरी जनपद भिंड मप्र, दीपक कुमार (25) निवासी हुस्सेपुरा जामीर थाना रामपुरा जनपद जालौन और सत्यभान सिंह (35) निवासी जायघा थाना रामपुरा जनपद जालौन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed