फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   हौज में नहाते समय डूबा, मौत

हौज में नहाते समय डूबा, मौत

Mon, 05 Jun 2017 10:56 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
हौज में नहाते समय डूबा, मौत
हौज में नहाते समय मासूम डूबा, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल (औरैया)।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ेरा में सोमवार को हौज में डूबकर पांच साल के मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि गर्मी की वजह से मासूम हौज में नहाने चला गया होगा।
बडे़रा में पूर्व ब्लाक प्रमुख विश्वजीत प्रताप सिंह उर्फ सोनू सेंगर की गांव के बाहर एक कामधेनु डेयरी है। उस डेयरी पर क्षेत्र के भदसान गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र रामचंद्र राजपूत अपने परिवार के साथ रहता था। वह डेयरी पर मजदूरी का काम करता है। सोमवार सुबह अशोक कुमार अपने इकलौते पुत्र सूरज(5) को डेयरी परिसर में खेलता छोड़ किसी काम से बाबरपुर चला गया। अशोक की पत्नी ज्योति रसोई में खाना बना रही थी। बाबरपुर से जब वह वापस आया तो उसे सूरज वहां नहीं मिला तो उसने पत्नी से जानकारी ली। पत्नी ने बताया कि सूरज बाहर खेल रहा था। इसके बाद सूरज की खोजबीन शुरू कर दी। सूरज का कहीं पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद परिसर के पानी भरे हौज में सूरज का शव उतराता मिला। सूरज का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सूरज की मां ज्योति का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं दो साल की बेटी पायल भी मां को रोता देख रो पड़ी। परिजनों ने बताया कि गर्मी के कारण सूरज नहाने चला गया होगा। इस संबंध में एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है। लेखपाल को मौके पर भेज कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बड़ेरा गांव के बाहर डेयरी में हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed