फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   गंगा में नहाते एक की मौत, तीन लापता

गंगा में नहाते एक की मौत, तीन लापता

Mon, 05 Jun 2017 01:47 AM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
गंगा में नहाते एक की मौत, तीन लापता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गंगा दशहरा पर्व पर रविवार को पांचाल घाट, बरगदिया घाट और पचरौली में गंगा स्नान करते समय कई हादसे हुए। इस दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गई, तीन लोग पानी में लापता हो गए। इनकी तलाश जारी है। पांच लोगों को डूबने से बचा लिया गया।
गंगा दशहरा पर रविवार को ग्वालटोली निवासी निशू (17) पुत्र प्रेमचंद्र मिश्र, फतेहगढ़ के जाफरी निवासी शोभित सैनी (17) पुत्र शिवनाथ सैनी, सागर उर्फ सूरज (17) पुत्र राजीव गंगा स्नान करने बरगदिया घाट गए थे। स्नान के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबते देख वहां मौजूद लोगों ने निशू को बचा लिया। इसके कुछ देर बाद गोताखोरों ने शोभित को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सागर का अभी तक पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश जारी है। सूचना पर सभी किशोरों के परिजन भी घाट पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उधर, पांचाल घाट में गंगा नहाते समय अमेठी जदीद निवासी मिथुन (25) पुत्र मुश्ताक, चांद मोहम्मद और सुख मोहम्मद डूब गए। वहां मौजूद गोताखोरों ने चांद मोहम्मद और सुख मोहम्मद को तो बचा लिया, लेकिन मिथुन का अभी तक पता नहीं लगा है। नगर मजिस्ट्रेट शिवबहादुर पटेल का कहना है कि वह गहरे पानी की ओर न जाने के लिए बार-बार एनाउंसमेंट कर रहे थे। इसके बावजूद तीनों युवक गहरे पानी में चले गए, जिससे एक गंगा में समा गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कायमगंज प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव हज्जू नगला निवासी रामनिवास का 12 वर्षीय पुत्र जबर सिंह सुबह करीब 7:30 बजे गांव पचरौली निवासी वीरेश (7) पुत्र रवेंद्र राजपूत व अवधेश (11) पुत्र कल्यान सिंह के साथ पचरौली घाट पर गंगा नहाने गया था। नहाते समय पैर फिसलने के कारण जबर सिंह डूबने लगा। वीरेश और अवधेश ने उसे बचाने की कोशिश की तो वे भी डूबने लगे। तीनों को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने वीरेश व अवधेश को तो सुरक्षित निकाल लिया लेकिन जबर सिंह का कोई पता नहीं चला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ नरेश कुमार व कोतवाल भुवनेश कुमार ने मौके पर जाकर गोताखोरों से जबर सिंह की तलाश कराई, लेकिन उसका पता नहीं लगा। जबर सिंह छह भाई बहनों में सबसे छोटा है। सीओ ने बताया कि पचरौली में परंपरागत घाट न होने के कारण सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। फायर ब्रिगेड के आने पर कांटा व जाल डालकर बच्चे की तलाश कराई जाएगी।

गंगा दशहरा पर्व पर पांचाल घाट, बरगदिया घाट और पचरौली में हुए हादसे, पांच को डूबने बचाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed