{"_id":"5934681d4f1c1b3b498b4596","slug":"14966067625-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नील गाय के आने से खड्ड में पलटी बोलेरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नील गाय के आने से खड्ड में पलटी बोलेरो
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। गंगा दशहरा पर बिठूर में गंगा स्नानकर लौट रहे आधा दर्जन लोगों से भरी बोलेरो नील गाय को बचाने के चक्कर में बेकाबू होकर खड्ड में पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को जिला अस्पताल रेफ र किया गया। घटना कानपुर रोड पर अंगदपुर के निकट हुई। वाहन मालिक श्याम सिंह पुत्र रामरतन सिंह ने थाने में तहरीर देकर की। पुलिस को बताया कि वह सभी गंगा स्नान कर लौट रहे थे। अंगदपुर के निकट अचानक सामने नील गाय के आ जाने से बोलेरो का संतुलन बिगड़ गया और वह खड्ड में गिरकर पलट गई। हादसे में सुरायदा अजीतमल औरैया निवासी भाई सिपाही लाल, उनकी पत्नी गायत्री देवी, पुत्र मनेंद्र, नाती आर्यन, उनकी पत्नी शकुंतला देवी व चालक मनेंद्र उर्फ पिंटू घायल हो गए। शकुंतला देवी, मनेंद्र, सिपाहीलाल व गायत्री देवी गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
- गंगा स्नान कर लौट रहा था परिवार, रसूलाबाद के पास हादसा