फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   149 left the PGT exam

149 ने छोड़ी पीजीटी की परीक्षा

Thu, 19 Aug 2021 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
149 left the PGT exam
कानपुर देहात। अकबरपुर इंटर कॉलेज में पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) की परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को दोनों पालियों में 149 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस व बीएसए ने केंद्र का निरीक्षण किया। कड़ी निगरानी में नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई गई। कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन कराया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर इंटर कॉलेज में पीजीटी की परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली में गणित, संस्कृत, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा हुई। इसमें 481 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन 86 परीक्षा देने नहीं पहुंचे। वहीं द्वितीय पाली में अंग्रेजी, कृषि, गृह विज्ञान, कला व शिक्षाशास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 357 में 294 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। 63 परीक्षार्थी अनुपस्थित हो गए।
विज्ञापन

गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के साथ मास्क लगवाने के बाद अंदर प्रवेश दिया गया। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिला कृषि अधिकारी उदय सिंह, डीआईओएस अरविंद द्विवेदी, बीएसए सुनील दत्त ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य भारत सिंह, कुंज बिहारी दीक्षित, महेश दीक्षित, शैलेंद्र सिंह, उमाशंकर कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा मौका मिलने पर भी नहीं पहुंचे अभ्यर्थी
कानपुर देहात। अकबरपुर स्थित बीएसए कार्यालय में बुधवार को छह अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होनी थी, लेकिन एक भी अभ्यर्थी नहीं पहुंचा। प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत जिले में 29 जून को 74 पदों पर काउंसलिंग कराई गई थी। इसमें छह अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे उन्हें दोबारा मौका देकर बुधवार को बुलाया गया था। बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि एक भी अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हुए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed