{"_id":"5a905edb4f1c1b9b248b6b5d","slug":"141519410907-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब दुकान में कैश काउंटर से हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब दुकान में कैश काउंटर से हजारों की चोरी
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शराब दुकान का शटर उचका कर चोरों ने कैश काउंटर से हजारों रुपये पार कर दिए। पीड़ित दुकानदार ने घटना की तहरीर दी है।
कानपुर नगर के मोहल्ला हंसपुरम आवास-विकास निवासी राधेश्याम मिश्रा की शहर के आईटीआई चौकी के पास में अंग्रेजी शराब की दुकान है। दुकान पर मोहल्ला पल्ला बाजार निवासी अनिल कुमार सेल्समैन है। गुरुवार रात अनिल कुमार दुकान बंद घर चले गए। रात किसी समय चोरों ने दुकान का शटर उचका दिया गया। कैश काउंटर
का लॉक तोड़कर रुपये ले गए। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैन को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर राधेश्याम भी आ गए। चौकी के पास शराब दुकान में चोरी की जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई।
दुकानदार ने बताया कि चोर दुकान से 58,145 रुपये चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। चौकी के पास चोरी की घटना से आसपास के दुकानदारों में आक्रोश है।