{"_id":"5a75feeb4f1c1bff388b632a","slug":"141517682411-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट में व्यापारियों पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट में व्यापारियों पर जुर्माना
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। न्यायालय ने दूध, तेल और हल्दी में मिलावट करने वाले पांच व्यापारियों पर 95 हजार रुपये जुर्माना किया है। जुर्माने की राशि एक माह में जमा न करने पर आरसी जारी होगी।
बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव में सरसों के तेल में मिलावट पर व्यापारी मातादीन पुत्र महादेव साहू पर कोर्ट ने 35 हजार रुपये जुर्माना किया है। जमरेही (खुरहंड) गांव निवासी दूधिया रामदेव यादव पुत्र देवनारायण द्वारा बेचे जा रहे दूध में मिलावट पाए जाने पर 20 हजार रुपये, बबेरू के पुरानी तहसील निवासी हल्दी विक्रेता राजकुमार पुत्र रामबाबू पर 15 हजार, अतर्रा के महुटा गांव निवासी दूधिया मुन्ना पुत्र शिवलोचन पर 10 हजार, आम बाग अतर्रा चुंगी में आशुतोष गुप्ता पुत्र ब्रजमोहन गुप्ता की डेयरी पर 15 हजार रुपये जुर्माना किया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सौरभ उत्तम व नागेश कुमार ने बताया कि समय से जुर्माना अदा न करने पर राजस्व की तरह वसूली कराई जाएगी।