{"_id":"5a5b91f24f1c1b91268b45b6","slug":"141515950578-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेला में चलेंगी 20 अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेला में चलेंगी 20 अतिरिक्त बसें
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। परिवहन निगम ने माघ मेला के लिए रविवार से अतिरिक्त रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने मकर संक्रांति और अमावस्या पर्व पर विशेष व्यवस्था की है। इसमें फतेहपुर डिपो से 20 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। अब डिपो की इलाहाबाद-कानपुर रूट पर कुल 60 बसें हो गई हैं।
माघ मेला पर्व में संगम स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को रात-दिन ज्वालागंज बस स्टाप से बसें मिलेंगी। बस अड्डा से हर 15 मिनट में बस इलाहाबाद जाएगी। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर और जल्दी बसों को रवाना किया जाएगा। मकर संक्रांति स्नान करने वाले लोगों की शाम से ही बस अड्डा में भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई।
माघ मेला बस संचालन प्रभारी बनाए गए ओपी सोनकर ने बताया कि कानपुर-इलाहाबाद रूट पर 40 बसें पहले से चल रही हैं। सफर में किसी प्रकार यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। चालक और परिचालकों को भी प्रतीक्षा में रखा गया है।