फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   चकरोड

चकरोड

Wed, 10 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
चकरोड

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उरई (जालौन)। चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव के लिए जालौन के डीएम के जज को फोन करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इधर जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर का कहना है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर उनकी जज से न कोई बात हुई है और न ही उनका बिहार से कोई संबंध है। जज की शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है। मौके पर चकरोड का काम भी चल रहा है।


सीबीआई की विशेष अदालत के जज शिवपाल सिंह उरई तहसील के शेखपुर खुर्द गांव के रहने वाले हैं। हाल ही में चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाकर चर्चा में आए जज की जमीन गाटा संख्या 15 व 17 पर गांव के कु छ दबंगों ने कब्जा जमा रखा है।
विज्ञापन


जबरन उनकी जमीन से चक रोड निकाल दी है। जमीन व चकरोड को नक्शे के अनुसार बनवाने की मांग को लेकर जज ने नंबर माह में शिकायत की थी। मामला तूल पकड़ने के बाद जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर गाटा संख्या 15 व 17 की नाप करा चकरोड को भी बनवाने का काम शुरू कर दिया था, लेकिन पिछले सप्ताह से निर्माण कार्य बंद था। मंगलवार को उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह व तहसीलदार जितेंद्र पाल सिंह ने लेखपाल के साथ मौके पर जाकर एक बार फिर पैमाइश कराकर चकरोड पर मिट्टी डलवाकर काम शुरू कराया। हालांकि जज के भाई सुरेंद्र सिंह का कहना है कि प्रशासन की टीम मौके पर आई तो थी और चकरोड पर मिट्टी डालने का काम भी शुरू करा दिया है, लेकिन जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होता वह शांत नहीं बैठेंगे। वही मामले को लेकर दूसरे पक्ष ने दस दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जज की शिकायत का निस्तारण कर दिया गया, चक रोड का काम चल रहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed