{"_id":"596d04c14f1c1b7f458b46b6","slug":"141500316865-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारों की भिड़ंत में मां-बेटे समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारों की भिड़ंत में मां-बेटे समेत तीन की मौत
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बीघापुर (उन्नाव)। बारासगवर -ऊंचगांव मार्ग पर सोमवार शाम दो कारों की भिड़ंत में मां-बेटा समेत तीन की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। मृतकों में एक लखनऊ के आशियाना का निवासी था। पुलिस के मुताबिक कार सवार युवक नशे की हालत में थे। इससे कार अनियंत्रित होकर दूसरी कार से भिड़ गई।
बारासगवर-ऊंचगांव मार्ग पर सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे बारासगवर थानाक्षेत्र के रग्घूखेड़ा गांव के पास ऊंचगांव की ओर से आ रही मारुति कार विपरीत दिशा से आ रही वैनगआर से भिड़ गई। हादसे के बाद चीख पुकार सुन
आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने वैगनआर कार सवार लखनऊ के आशियाना निवासी रोहित श्रीवास्तव (38) और मारुति सवार बारासगवर थाना
विज्ञापन
क्षेत्र के मुड़ियनखेड़ा निवासी बदामा (55) पत्नी अमर व उनके बेटे कैलाश (35) को मृत घोषित कर दिया। वैगनआर में रोहित के साथ मौजूद उसके दोस्त लखनऊ के कृष्णानगर निवासी रिंकू सिंह व बउवा पुत्र राधाकृष्ण मिश्र, अभिनव
पुत्र आरके पांडेय, अचलगंज के दरोगाखेड़ा निवासी मोहम्मद सानू पुत्र अब्दुल सुल्तान और बारासगवर थाना के दुंदपुर गांव निवासी रानू पुत्र शिवबरन मिश्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक रोहित साथियों के साथ बक्सर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर दर्शन करने जा रहा था। जबकि मारुति कार सवार
बदामा देवी अपने बेटे के साथ उन्नाव में आयोजित पौैत्री के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। दरोगा श्रीकांत ने बताया कि रिंकू और उसके साथी नशे की हालत में थे। उन्हें होश नहीं आया। सभी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
कारों की भिड़ंत में मां-बेटे समेत तीन की मौत, पांच घायल
बारासगवर-ऊंचगांव मार्ग पर रग्घूखेड़ा गांव के पास हुआ हादसा
मां, बेटे के साथ पौत्री के जन्मदिन में शामिल होने उन्नाव जा रही थी