{"_id":"5957efb34f1c1bec5b8b4917","slug":"141498935219-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर ले गए चार लाख की नगदी व जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर ले गए चार लाख की नगदी व जेवर
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोर ले गए चार लाख की नगदी व जेवर
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर प्रेमानंद आश्रम के पास शुक्रवार रात चोरों ने घर में घुसकर नगदी सहित चार लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय गृहस्वामी परिवार सहित माता-पिता से मिलने गांव गए थे। वापस लौटने पर घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित रामशंकर शर्मा पुत्र गंगाशरण ने बताया कि वह परिवार के साथ 29 जून की शाम गांव नगवां कदौरा जिला जालौन गए थे। घर में ताला लगा था। 30 जून को मोहल्ले के लोगों ने उनके घर का ताला टूटा देख फोन पर सूचना दी। सूचना मिलने पर जब वह अपने घर पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा हुआ था। अलमारियों के लॉकर आदि टूटे थे। बक्से खुले पड़े थे।
पीड़ित गृहस्वामी रामशंकर ने बताया कि लॉकर में नगद एक लाख 38 हजार रुपये रखे थे। जो चोरों ने पार कर दिए। वहीं, लाखों रुपये के जेवर भी चोरी कर ले गए। चोर बच्चाें की दो गुल्लक भी तोड़कर उसमें रखे रुपये ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
- घटना के समय बंद था मकान
- परिवार के साथ गांव गया था गृहस्वामी
- कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की