{"_id":"5dd18e348ebc3e548d6f1896","slug":"14-34-lakh-embezzlement-report-on-bank-cashier","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा: बैंक कैशियर पर 14.34 लाख गबन की रिपोर्ट, सीसीटीवी में नोट की गड्डी जेब में रखते दिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: बैंक कैशियर पर 14.34 लाख गबन की रिपोर्ट, सीसीटीवी में नोट की गड्डी जेब में रखते दिखा
Sun, 17 Nov 2019 11:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 17 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
बैंक फ्रॉड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा में बैंक ऑफ बड़ौदा की न्यू कालोनी शाखा के कैशियर के खिलाफ शाखा प्रबंधक ने 14 लाख 34 हजार 567 रुपये गबन करने की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मैनेजर ने बताया कि कैशियर बगैर बताए काउंटर छोड़ कर गायब हो गया।
शाम को कैश का मिलान किया तो रकम कम पाई गई। सीसीटीवी के फुटेज में भी कैशियर को जेब में नोट की गड्डी रखते हुए पाया गया। बैंक की इस शाखा में करीब 16 कर्मचारी हैं। इनमें नगर के ही शिवा कालोनी निवासी संतोष कुमार पुत्र जयराम कैशियर है।

चार महीने पूर्व आए प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि 15 नवंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे कैशियर संतोष कुमार बगैर कैश बंद कराए चला गया था। उसे फोन कर पूछा गया कि तो दस मिनट में आने की बात कही। लेकिन वह नहीं आया।
मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए दूसरे कर्मचारी से स्टाफ की मौजूदगी में कैश की गणना की गई। 14 लाख 34 हजार 567 रुपये कम पाए गए। शाखा प्रबंधक ने बताया कि काउंटर पर लेनदेन की रकम का मिलान कराया गया।
स्पष्ट हुआ कि उक्त रकम का गबन हुआ। इस पर यह कार्रवाई की गई है। सीसीटीवी फुटेज में भी नोट की गड्डी कैशियर को जेब में रखते हुए पाया गया है। शुक्रवार को ही देर रात कैशियर संतोष कुमार के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया, जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश हो रही है।