फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1324 promising students arrived to give wings to their dreams

Kanpur News: सपनों को उड़ान देने पहुंचे 1324 होनहार

Mon, 10 Nov 2025 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
1324 promising students arrived to give wings to their dreams
डीबीएस में परीक्षा देते परीक्षार्थी। - फोटो : संवाद
कानपुर। पढ़ाई में आने वाली आर्थिक बाधा को दूर कर मेधावियों के सपनों को उड़ान देने के लिए अमर उजाला की ओर से रविवार को डीबीएस कॉलेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 9वीं से 12वीं कक्षा तक के 1324 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा में विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ एक घंटा पहले ही सेंटर में पहुंच गए। विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष तक पहुंचने में दिक्कत न हो, इसके लिए परिसर में जगह-जगह बैठक व्यवस्था के लिए पर्चे लगाए गए थे। साथ ही शिक्षक-कर्मचारियों की तैनाती की गई थी जो छात्रों की समस्याओं का समाधान करते रहे। परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे गए जिसका जवाब विद्यार्थियों को ओएमआर शीट पर देना था। निगेटिव मार्किंग न होने से विद्यार्थियों को राहत मिली। 2023 में छात्रवृत्ति परीक्षा के विजेता मंझावन बिधनू निवासी पंकज यादव भी अपने भाई अनुज के साथ आए थे। उन्होंने छात्रों से अपना अनुभव साझा किया। कहा कि छात्रवृत्ति से इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

--
अपनी पढ़ाई का खर्च स्वयं उठाने और परिजनों की आर्थिक सहायता करने का सपना लेकर आई हूं। पेपर काफी हद तक हल कर दिया है। -रजनीश कुमार, बिधनू
---

घर की आर्थिक स्थिति को ठीक करना है। 12वीं के बाद नौकरी की तैयारी कर अधिकारी बनेंगे ताकि पिता का आर्थिक बोझ कम कर सकूं।- शिव, उदुपुर
--
पेपर देखकर लगा कि जो पढ़ा था वह सब आया है। छात्रवृत्ति मिली तो पढ़ाई में बहुत मदद होगी। वेदिका मिश्रा, नौबस्ता
--
-
बहुत उम्मीद के साथ पेपर देने आए हैं। पेपर पूरा हल किया है। अच्छे नंबर भी आने की पूरी उम्मीद है। -अनुप्रिया, संदलपुर
--
आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए अमर उजाला की यह सराहनीय पहल है। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में संस्थान भी शामिल होकर अपना योगदान दे रहा है। -गौरवेंद्र स्वरूप, सचिव, दयानंद शिक्षण संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कॉलेज हर साल इस परीक्षा को बेहतर तरह से संपन्न कराने में सहयोग करता है। छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए छुट्टी के दिन भी शिक्षक, कर्मचारी उपस्थित रहते हैं। -प्रो.अनिल कुमार मिश्र, प्राचार्य, डीबीएस कॉलेज
--
इनका रहा सहयोग
प्रो. केके श्रीवास्तव, प्रो. विकास मिश्रा, प्रो. विवेक पांडेय, डॉ. सर्वेश कुशवाहा, डॉ. आरके मिश्रा, डॉ. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. संदीप शुक्ला, प्रो. शैलेंद्र शर्मा, पंकज निषाद, सौरभ कुमार, शरद।

--
सफलता के आड़े नहीं आएगी दिव्यांगता
गोविंदनगर रामेश्वरनगर की रहने वाली 11वीं की छात्रा रोशनी पिता भगवानदीन के साथ परीक्षा देने के लिए व्हीलचेयर से केंद्र पहुंचीं। उन्होंने कहा कि मन में हिम्मत लेकर आए हैं। दिव्यांगता सफलता के आड़े नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed