{"_id":"5c4f5c7abdec22739e2a4acc","slug":"131548704890-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर(कानपुर)। सोमवार की सुबह कस्बे के कानपुर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार अधेड़ को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला। वहीं, भीड़ ने कानपुर रोड जाम कर दिया और कई ट्रक वालों से धक्का-मुक्की भी की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जबकि, ट्रक को सजेती थानाक्षेत्र में पकड़ लिया गया।
हरीकृष्ण शुक्ला (55) की कस्बे के कानपुर रोड पर स्थित रोडवेज बस स्टैंड के सामने मकान और घड़ी की दुकान है। सोमवार की सुबह करीब 8 बजे वह पुरानी बाजार से दूध लेकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही अस्पताल रोड से कानपुर रोड पर पहुंचे। तभी, पीछे से तेज रफ्तार में आया ट्रक उनको टक्कर मारता हुआ निकल गया। हादसे में हरीकृष्ण शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए और भागे ट्रक को चालक समेत पकड़े जाने की मांग को लेकर रोड पर जाम लगा दिया। भीड़ ने निकलने की कोशिश करने वाले दो ट्रक चालकों से धक्का-मुक्की भी की। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इस दौरान करीब 30 मिनट तक कानपुर-सागर राजमार्ग पर यातायात बाधित हुआ। हरीकृष्ण शुक्ला अपने घर पर अकेले ही रहते थे। पत्नी की दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। वहीं, उनका एकमात्र पुत्र बाहर रहता है। जबकि, उनके छोटे भाई भी घटना के समय मौके पर नहीं थे।