{"_id":"5bae80c2867a5570ef4d635a","slug":"131538162882-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पर्यावरण में सुधार तो खुशियां अपार ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पर्यावरण में सुधार तो खुशियां अपार ’
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां(कानपुर देहात)। कस्बा के राम स्वरूप ग्राम उद्योग पीजी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट व विद्यार्थियों ने शुक्रवार को ग्लोबल वार्मिंग पर कस्बे में एक जन संदेश रैली निकाली। लोगों को ग्लोबल वार्मिंग से उत्पन्न खतरों के प्रति जागरूक किया। वहीं रेलवे स्टेशन के निकट नुक्कड़ सभा भी की।
महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी डा.आरपी चतुर्वेदी की नेतृत्व में महाविद्यालय के कैडेट्स व विद्यार्थियों ने कस्बे में जन संदेश रैली निकाली। रैली महाविद्यालय से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए रेलवे स्टेशन परिसर पहुंची। रैली में कैडेट्स ने हाथों में ग्लोबल वार्मिंग को लेकर स्लोगन लिखी तख्तियों को लिए थे। कैडेट्स ‘जब होगा पृथ्वी का तापमान सामान्य, तब होगी धरती स्वर्ग समान’, ‘पर्यावरण में सुधार तो खुशियां अपार ’ नारे भी लगा रहे थे। जनसंदेश रैली स्टेशन परिसर पहुंची। जहां पर नुक्कड़ सभा की गई। डा. आरपी चतुर्वेदी ने लोगों को ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से आगाह करते हुए कहा कि जैसे जैसे पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है, पर्यावरण में असंतुलन स्थापित हो रहा है। महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एससी मिश्र ने कहा कि विश्व पटल पर अनेक समस्याएं हैं। इनमें ग्लोबल वार्मिंग एक ऐसी समस्या है जिसका समय पर निदान न किए जाने से विश्व के समस्त प्राणियों को नष्ट कर देगी। वहीं डॉ. पर्वतसिंह ने कहा कि मानव विकास की दौड़ में वनों की कटान कर रहा है। जिसका परिणाम हमारे विपरीत है। इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधे रोपित करने चाहिए। प्राचार्य डॉ. मुकेश द्विवेदी, डॉ. रंजन तिवारी, डॉ. मीनाक्षी व्यास, डॉ. सुमन, डॉ. हरीश कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. रमणीक श्रीवास्तव, गोल्डी शर्मा, श्रद्धा शुक्ला, सूर्यांशी यादव, पूनम देवी, संगीता, अभिषेक, अनुज, दीपांशु, लवकुश, दीपक मौजूद रहे।