{"_id":"5a56573c4f1c1bf7188b45a2","slug":"131515607868-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो परिवारों पर कोहरे का कहर, हादसे में जीजा-साले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो परिवारों पर कोहरे का कहर, हादसे में जीजा-साले की मौत
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद। कोहरा दो परिवारों पर कहर बनकर टूटा। इटावा-बरेली हाईवे पर कोतवाली के नीमकरोरी गांव के पास कोहरे के चलते बाइक सवार आगे जा रहे वाहन से टकरा गए। हादसे में दोनों घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने दोनों को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डाक्टर नीरज यादव ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाइस सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर की चोट जानलेवा बन गई।
फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र के गुथना निवासी अर्जुन बाथम (35) पुत्र महेंद्र के घर भागवत कथा शुरू थी। बुधवार को कथा का समापन हुआ था। देर शाम अर्जुन अपने बहनोई एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के मसुलिया गांव निवासी बृजेश (25) पुत्र टिल्लू के साथ पूजा सामग्री विसर्जित कर पांचाल घाट से घर लौट रहे थे। इस दौरान हाईवे के नीमकरोरी गांव के पास कोहरे के चलते बाइक सवार आगे जा रहे वाहन से टकरा गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उधर, एक साथ दो मौतों से परिजनों का बुरा हाल है। मृतक बृजेश की पत्नी लक्ष्मी व अर्जुन की पत्नी सीमा गश खाकर बार-बार बेहोश रो रही हैं।
हाईवे पर हादसा, साले-बहनोई की मौत
इटावा-बरेली हाईवे पर कोतवाली के नीमकरोरी गांव के पास कोहरे के चलते बाइस सवार वाहन से टकराए
नहीं लगाए थे हेलमेट, डाक्टर के मुताबिक सिर की गहरी चोट जानलेवा बनी, परिजनों में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो