{"_id":"59e3abc24f1c1ba7678b601f","slug":"131508092866-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बेहोश कर ट्रैक्टर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को बेहोश कर ट्रैक्टर लूटा
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। मलवां में चालक को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बदमाश ट्रैक्टर लूट ले गए। राहगीर की सूचना पर पीआरवी मलवां ने रात 11 बजे चालक को बेहोशी की हालत में सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
बिंदकी में इलाज के दौरान कुछ होश आने पर चालक ने रिश्तेदार जनता निवासी संतोष को बुलवाया। संतोष ने बताया कि फ तेहपुर शहर के राधा नगर चौकी के पास रहने वाले रत्नेश का बेटा दीपक (25) ट्रैक्टर से भाड़ा ढोने का काम करता है।
शनिवार को तीन बदमाशों ने उससे बिंदकी से फतेहपुर के लिए धान लादकर लाने का सौदा तय किया था। वह उनके साथ बिंदकी आ रहा था। कुंवरपुर में उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद पनई के पास मुगलरोड किनारे एक बाग में फेंक कर ट्रैक्टर लेकर भाग गए। मलवां थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि उनको तहरीर नहीं मिली है, फि र भी घटना की जानकारी करा रहे हैं।
विज्ञापन
चालक को बेहोश कर लूटा ट्रैक्टर
सीएचसी से किया जिला अस्पताल रेफ र