{"_id":"59ca9d824f1c1b6d548b4903","slug":"131506450818-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय और दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय और दुकान से लाखों की चोरी
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। स्कूल और दुकान में सोमवार रात लाखों का सामान चोरी हो गया। मंगलवार को पुलिस ने घटना की छानबीन की, लेकिन चोरों का सुराग न लग सका। मामले में पीड़ितों ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
कस्बा सरायप्रयाग निवासी रजनीश कुमार कटियार का बबरापुर मार्ग पर विद्या सागर मेमोरियल एजूकेशन के नाम से विद्यालय है। सोमवार रात चोर विद्यालय में घुसे और कार्यालय का ताला तोड़ कर वहां से करीब एक लाख की कीमत के कई इलेक्ट्रानिक उपकरण कर चोरी कर लिए।
चोरों ने इससे पहले विद्यालय की देखरेख के लिए मौजूद रावेंद्र को कमरे में बंद कर दिया। चोरों ने सुरक्षा के लिए लगाए गए चार सीसी टीवी कैमरे भी खोल लिए। कर्मचारी रावेंद्र ने बताया कि रात करीब तीन बजे उसकी आंख खुली तो, उसने कमरे से बाहर आने के लिए जब दरवाजा खोला तो वह बाहर से बंद मिला।
विज्ञापन
इसके बाद उसने विद्यालय मालिक रजनीश कुमार को कई बार फोन मिलाया, लेकिन मोबाइल रिसीव न होने पर वह सुबह होने का इंतजार करने लगा। करीब पांच बजे दौड़ लगाने निकले कुछ युवकों की आवाज सुनकर रावेंद्र उन्हें पुकारा और तब युवकों ने कमरे की कुंडी खोलकर उसे बाहर निकाला।
वहीं चोरी की जानकारी पाकर कस्बा चौकी प्रभारी राम खिलाड़ी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन शुरू की। वहीं अगली घटना कस्बा गुरसहायगंज के पूर्वी रेलवे फाटक के पास हुई। यहां पर गांव मझपुरवा निवासी शाहिद की किराने की दुकान है।
सोमवार रात पीछे से चोरों ने सरिया वाला जंगला काट कर अंदर घुस गए। चोर दुकान से करीब दो लाख का सामान और गोलक में रखी 25 हजार रुपये ले गए। मंगलवार सुबह जब शाहिद ने दुकान खोली तो पीछे जंगला काटकर देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। चोरी की खबर मिलते ही आसपास के कई व्यापारी मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया।
कस्बा चौकी प्रभारी अरुण कुमार यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरों द्वारा तोड़े गए एक बेल्चा और आरी को अपने कब्जे में ले लिया।