फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   13 hospitals have been directed to improve the quality of food.

Kanpur News: 13 अस्पतालों को भोजन की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश

Thu, 15 Oct 2026 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 15 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
13 hospitals have been directed to improve the quality of food.
कानपुर देहात। आयुष्मान भारत योजना के तहत भर्ती मरीजों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन नहीं देने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई होगी। सीएमओ और आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी ने जिले के 13 सूचीबद्ध अस्पतालों को निर्देश जारी कर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। सीएमओ डॉ. जय गोविंद ने बताया कि जिले में कौशिकी अस्पताल एवं सर्जिकल सेंटर रसूलाबाद, बीपीएन अस्पताल पुखरायां, डीएस मेमोरियल अस्पताल रायपुर बाजार, ओम अस्पताल बाघपुर, पुष्पेय अस्पताल, राजावत अस्पताल एवं मल्टी सुपर स्पेशियलिटी, नोवा ग्रेस अस्पताल, अनंतराज अस्पताल, श्री गौरी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल अकबरपुर, श्री आरपी पोरवाल अस्पताल, लोकप्रिय अस्पताल, गणेश अस्पताल और द प्रीमियर आई अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत सुविधाएं दी जाती है। बताया कि कुछ निजी अस्पतालों में निर्धारित निर्देशों का पालन नहीं किए जाने की जानकारी मिली है। इस पर संबंधित अस्पतालों को चेतावनी दी गई है। निर्देशों का उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी और खाद्य एवं औषधि सुरक्षा अधिकारी को भी भेजी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed