{"_id":"5d29ae648ebc3e6c914aaad3","slug":"125-sack-ddt-pesticides-found-in-raid-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में मिला 125 बोरी डीडीटी कीटनाशक, एसडीएम ने दो अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी में मिला 125 बोरी डीडीटी कीटनाशक, एसडीएम ने दो अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
Sat, 13 Jul 2019 04:05 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Jul 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
यूपी के चित्रकूट जिले के जुडरवाड़ा गांव में एक घर में छापेमारी के दौरान पुलिस को 125 बोरी डीडीटी अवैध तरीके से रखी मिली। इस मामले में विभाग के संबंधित अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिससे आक्रोशित मऊ एसडीएम ने सीएमओ व जिला मलेरिया अधिकारी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसडीएम ने बताया कि जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा डीडीटी कीटनाशक छिड़काव के लिए सीएचसी व पीएचसी केंद्र पर समय से नहीं पहुंचाया गया। जिसके चलते कीटनाशक का छिड़काव क्षेत्रीय स्तर पर नहीं किया जा सका। जिससे क्षेत्र में मलेरिया जैसी महामारी फैलने की आशंका बढ़ गई है।