{"_id":"5c33a28cbdec22570a420a91","slug":"121546887820-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नति के लिए आरपीएफकर्मियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नति के लिए आरपीएफकर्मियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट
विज्ञापन
उन्नाव। केंद्र सरकार ने आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) सिपाही व दूसरी रैंक के अधिकारियों को पदोन्नति के लिए फिजिकल परीक्षा (शारीरिक दक्षता) नहीं देनी होगी। नए साल से इसकी बाध्यता समाप्त कर दी है। अब सिर्फ लिखित परीक्षा ही पास करनी होगी। डीजी आरपीएफ ने गाइड लाइन भी जारी कर दी है। नई व्यवस्था का लाभ उन्नाव जंक्शन की आरपीएफ पोस्ट में तैनात पांच एएसआई व एसआई को मिलेगा।
डीजी आरपीएफ अरुण कुमार ने नए साल के पहले सप्ताह में ही रेलवे पुलिस बल को बड़ी सौगात दी है। नई व्यवस्था के तहत रेलवे पुलिस बल की पदोन्नति परीक्षा के लिए फिजिकल टेस्ट समाप्त कर दिया गया है। अब कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, एएसआई व एसआई को प्रमोशन पाने के लिए सिर्फ लिखित परीक्षा पास करनी होगी। अभी तक लिखित परीक्षा के साथ ही शारीरिक दक्षता परीक्षा भी पास करना अनिवार्य था। शारीरिक दक्षता परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने पर पदोन्नति का लाभ नहीं मिलता था।
आरपीएफ के स्थानीय एक अधिकारी ने बताया कि जब कोई शारीरिक रूप से फिट होता है। तभी उसे आरपीएफ में नौकरी मिलती है। इसलिए बार-बार शारीरिक दक्षता परीक्षा का कोई मतलब नहीं बनता है। उन्नाव जंक्शन आरपीएफ पोस्ट पर तैनात जवानों में से दो कांस्टेबल, एक हेड कांस्टेबल, एक एएसआई व एक एसआई पदोन्नति परीक्षा में भाग लेंगे। इसी वर्ष मार्च में प्रस्तावित वार्षिक परीक्षा में नया आदेश अमल में लाया जाएगा। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सत्यप्रकाश ने बताया कि डीजी आरपीएफ ने पदोन्नत की परीक्षा में शारीरिक दक्षता परीक्षा समाप्त कर दी है। अब केवल लिखित परीक्षा देनी होगी। इसी साल वार्षिक परीक्षा से नया नियम लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
-पदोन्नति के लिए आरपीएफकर्मियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट
-डीजी रेलवे ने जारी की गाइडलाइन, कर्मचारियों में खुशी
-मार्च महीने में प्रस्तावित वार्षिक परीक्षा से ही मिलेगी छूट