{"_id":"5c26780ebdec22532f13e081","slug":"121546024974-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध हो फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध हो फांसी लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहार (औरैया)। बेला थाना क्षेत्र के गा्रम नवादा धांदू निवासी एक युवक ने आपसी विवाद के चलते पत्नी के मायके चले जाने से क्षुब्ध होकर घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के संबंध में मृतक की पत्नी की ओर से थाना पुलिस को तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नवादा धांदू निवासी अनुराग सिंह पुत्र बाबू सिंह ने गुरुवार की रात अपने घर के कमरे में लगे पंखे से लटककर फांसी लगा ली। घटना के दौरान अनुराग सिंह की पत्नी मिथलेश अपने बच्चों के साथ मायके में थी।
अनुराग के फांसी लगाए जाने की जानकारी मिलते ही पत्नी अपनी ससुराल पहुंची। जहां पति के शव को देखकर बेहोश हो गई। वहीं युवक की मौत पर पूरे परिवार में कोहराम मचा रहा। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मृतक अनुराग सिंह के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
जिसमें एक पुत्री प्रतिज्ञा (10) व पुत्र शिवा (5) है। सूचना के बाद पहुंची थाना पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबध में बेला थाना प्रभारी विष्णु गौतम ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सीओ बिधूना कमलेश पांडेय ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। इसी बात को लेकर पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी।
इसी से क्षुब्ध होकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बेला थाना प्रभारी विष्णु गौतम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।