फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मॉडल बस्ती के रूप में विकसित होगा परौंख

मॉडल बस्ती के रूप में विकसित होगा परौंख

Sat, 30 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
मॉडल बस्ती के रूप में विकसित होगा परौंख
कानपुर देहात। कानपुर आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने पैतृक गांव परौंख के विकास पर जिले के अधिकारियों से करीब पौन घंटे चर्चा की। अब तक कराए गए कार्यों की हकीकत जानी, वहीं प्रस्तावित कार्यों के बाबत जानकारी ली। डीएम ने उन्हें बिंदुवार विकास कार्यों की प्रगति बताई। जिलाधिकारी ने बताया कि हुडको के सहयोग से गांव को मॉडल बस्ती के रूप में विकसित करने की तैयारी है।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार सिंह व सीडीओ केदारनाथ सिंह के साथ राष्ट्रपति ने करीब पौन घंटे विस्तार से चर्चा की। डीएम ने उन्हें बताया कि गांव की करीब आठ किमी जर्जर तारों को बदला जा चुका है। गांव को आपूर्ति करने वाले सबस्टेशन की क्षमता बढ़ा दी गई है। गांव को मंगलपुर, डेरापुर व झींझक आदि से जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है। जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। गांव के लिए चार आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत हो गए हैं धन भी आ गया है। अक्टूबर तक निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा। वहीं डेरापुर मंगलपुर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य जल्द ही शुरू होने की जानकारी दी। करीब 23 करोड़ की लागत से सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके साथ डीएम ने उन्हें बताया कि गांव में 30 बेड के अस्पताल का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। गांव के प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज चलाने के लिए स्कूलों में विद्युतीकरण करा दिया गया है। गांव में 97 हैंडपंप लगे हैं। गांव में पहले से चार नलकूप लगे हैं अब एक और नलकूप की स्वीकृति मिल गई है, जिसे जल्द लगवा दिया जाएगा। परौंख के मजरा पंडित पुरवा, गोपालपुर आदि में विद्युतीकरण की व्यवस्था ठीक किए जाने की जानकारी दी। पेयजल परियोजना के लिए 78 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजने की जानकारी दी।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति ने गांव के विकास पर चर्चा की है। उन्हें पूरी हकीकत से अवगत करा दिया गया है। उनके गांव के विकास के लिए काम चल रहे हैं। कुछ काम प्रस्तावित हैं स्वीकृति मिलते ही वह पूरे करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed