{"_id":"5b33eb5a4f1c1b5d748b7324","slug":"121530129242-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार युवकों को पकड़ा, कई बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार युवकों को पकड़ा, कई बाइकें बरामद
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर (कानपुर)। कोतवाली पुलिस ने कस्बे के जानकी नगर मोहल्ला रहमतपुर के एक मकान के तलघर में खड़ी कई बाइकों को बरामद कर चार युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस पकड़े गए युवकों से लगातार पूछताछ कर क्षेत्र में चोरी हुई बाइक को बरामद करने का प्रयास कर रही हैं।
इंसपेक्टर ज्ञान सिंह ने बतायाकि बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना के बाद कस्बे के ककवन रोड स्थित जानकीनगर रहमतपुर में पुलिस ने भोर पहर छापेमारी की। पुलिस को यहां सुरेश कुमार के घर के तलघर में कई संदिग्ध बाइक खड़ी मिली। पुलिस ने उक्त बाइकों के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की तो बताया कई युवकों के नाम सामने आए।
पुलिस ने सभी युवकों को हिरासत में लिया। इंसपेक्टर के मुताबिक पुलिस द्वारा बरामद की गईं सभी बाइक चोरी की हैं, पकड़े गए दो युवकों ने बाइक चोरी की घटनाएं काबूल की हैं, मामले की पड़ताल जारी है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर क्षेत्र के कई इलाकों में दबिश देकर बाइक चोरी में संलिप्त बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है साथ ही चोरी की बाइकों को बरामद किया जा रहा है।