फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   हाईवे पर दो स्कूली बसें दुर्घटनाग्रस्त

हाईवे पर दो स्कूली बसें दुर्घटनाग्रस्त

Sun, 27 Aug 2017 12:42 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर दो स्कूली बसें दुर्घटनाग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नवाबगंज (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शनिवार को अलग- अलग स्थानों पर दो स्कूली बसें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। संयोग से एक बस के 13 बच्चे चुटहिल हो गए, जबकि दूसरे के बाल-बाल बच गए। चुटहिल बच्चों का सीएचसी में मरहम-पट्टी कराया गया। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। इस दौरान घायल होने वाले बच्चों की बस का चालक भाग निकला।



अजगैन थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह करीब आठ बजे शहर के एसवीएम इंटर कालेज की बस अजगैन और नवाबगंज से बच्चों को लेकर आ रही थी। सदर निवासी राजेश यादव बस चला रहा था। हाईवे ओवरब्रिज के पास बस पेड़ से टकरा कर खंती में चली गई। बस में 13 बच्चे थे। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। मशक्कत कर बच्चों को खिड़कियों से बाहर निकाला।
विज्ञापन




सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। मामूली रूप से चुटहिल बच्चों को नवाबगंज सीएचसी में इलाज कराया। चिकित्सकों की ओर से बच्चों की हालत ठीक बताए जाने पर परिजन उन्हें घर ले गए। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। उधर, शाम करीब चार बजे हाईवे के इसी थानाक्षेत्र के जैतीपुर मार्र्ग पर एक और हादसा हो गया। बाइक सवार महेशखेड़ा निवासी सीताराम (25) पिकप से
विज्ञापन
विज्ञापन



बचने के प्रयास में स्कूल बस से टकरा गया। यह बस आदर्श विद्यामंदिर के बच्चों को घर छो़ड़ने जा रही थी। बस में 17 बच्चे थे। गनीमत रही कि बस की गति धीमी थी। इससे किसी बच्चे को चोट नहीं आई। पुलिस दोनों बसों की फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट आदि की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि दोनों ही हादसों में किसी अभिभावक ने तहरीर नहीं दी है। चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


हाईवे पर दो स्कूली बसें दुर्घटनाग्रस्त, 13 बच्चे चुटहिल
नवाबगंज सीएचसी में मरहम-पट्टी करा बच्चों को घर भेजा
अजगैन थाने के पास अनियंत्रित स्कूली बस पेड़ से टकराई
बसों में एसवीएम कालेज व आदर्श विद्यामंदिर के छात्र थे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed