{"_id":"67eaf4de9082ff5b6f08f226","slug":"1202-registrations-in-a-week-income-of-23-crores-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1056697-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एक सप्ताह में हुईं 1202 रजिस्ट्रियां, 23 करोड़ की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एक सप्ताह में हुईं 1202 रजिस्ट्रियां, 23 करोड़ की आय
विज्ञापन
कानपुर। वित्तीय वर्ष 2024-25 की रजिस्ट्री का अंतिम दिन व नवरात्र का दूसरा दिन होने के वजह से सोमवार को सदर तहसील में रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ रही। कुल 23 रजिस्ट्रियां हुईं। अन्य तीन तहसीलों में चार से पांच रजिस्ट्रियां हुईं। एक हफ्ते में कुल 1202 रजिस्ट्रियां हुईं। जिसमें 22.99 करोड़ रुपये की आय हुई।
एक सप्ताह पहले कल्याणपुर क्षेत्र में एक वकील की हत्या कर दी गई थी। उसके चलते सभी वकील 28 मार्च से हड़ताल पर चल रहे हैं। सदर तहसील में रविवार को 149 और सोमवार को 23 रजिस्ट्रियां हुईं। नर्वल, बिल्हौर और घाटमपुर तहसीलों में चार से पांच ही रजिस्ट्रियां हो सकीं। एआईजी स्टांप श्याम सिंह बिसेन ने बताया कि दो तीन अप्रैल तक रजिस्ट्री की पूरी स्थित साफ हो सकेगी। हालांकि, सामान्य महीनों में भी सदर तहसील में करीब चार हजार से अधिक रजिस्ट्रियां हो जाती हैं। मार्च माह और नवरात्र के चलते इस माह कुछ ज्यादा आय होने की संभावना है।