फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   120 branches Did not work

120 शाखाओं में नहीं हुआ काम

Wed, 01 Jul 2015 02:09 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 01 Jul 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
120 branches Did not work
11 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को ग्रामीण बैंकों की एक दिवसीय हड़ताल में सामान्य बैंकों की तरह पेंशन नीति और 15 फीसदी वेतन वृद्धि की मांग की गई। हड़ताल के कारण बैंकों की सभी 120 (नगर व देहात) शाखाएं बंद रहीं। हड़ताली अधिकारियों व कर्मचारियों ने काकादेव स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


बताया कि इस संबंध में 11 जुलाई को दिल्ली में बैंक पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। नेशनल फेडरेशन आफ आरआरबी आफीसर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष सगुण शुक्ला ने बताया हड़ताल से कानपुर जिले में करीब 100 करोड़ का  लेनदेन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश स्टेट ग्रामीण बैंक आफीसर्स फेडरेशन, नेशनल फेडरेशन आफ आरआरबी आफीसर्स और आल इंडिया रीजनल रूरल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित धरने में सगुण शुक्ला ने बताया कि पिछले एक साल से सरकार के पास मांगें लंबित हैं, पर सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांगों में मुख्य रूप से पीएफ नीति, सेवा शर्तें, प्रमोशन व भत्ते, मेडिकल सुविधाएं, प्रतिपूर्ति, पेट्रोल व्यय, 10वां वेतन समझौता जुलाई माह से लागू किए जाने, पदों की रिक्तता के निर्धारण के लिए मित्रा कमेटी की अनुशंसाओं को रद करना और ग्रामीण बैंकों के 49 फीसदी शेयर निजी हाथों में दिए जाने के निर्णय को रद करना है।


प्रदर्शन में यूपी बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के पदाधिकारी रजनीश गुप्ता और सुधीर सोनकर के अलावा संजय गुप्ता, डीसी तिवारी, आरके मिश्रा, योगेश त्रिपाठी, रामसकल तिवारी और आरएस सविता सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed