फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   12 wounds were found on Raja Babu's body; three teams were formed to search for the killers.

Kanpur News: राजाबाबू के शरीर पर मिले 12 घाव हत्यारोपियों की तलाश में तीन टीमें गठित

Sat, 04 Apr 2026 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 04 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
12 wounds were found on Raja Babu's body; three teams were formed to search for the killers.
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के मकरंदपुर बंथा के पास गुरुवार रात चाकू गोदकर से राजाबाबू की हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हुआ तो शरीर पर 12 घाव मिले। पुलिस हत्या में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

कानपुर नगर के सचेंडी थाना क्षेत्र के झखरा निवासी राजाबाबू (20) पुत्र रामलखन वर्मा का खून से लथपथ शव गुरुवार रात साढ़े आठ बजे के करीब मकरंदपुर बंथा निवासी शिवपाल शर्मा के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में खून से लथपथ पड़ा मिला था। पास में खड़ी उसकी बाइक के पास भी खून के छींटे मिले थे। शुक्रवार को अकबरपुर में राजाबाबू के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट राजाबाबू से हुई बर्बरता को दर्शाती है। उसकी गर्दन, पेट व हाथों में धारदार हथियार से किए गए करीब 12 घाव मिले हैं। कुछ घाव इतने गहरे थे कि गर्दन के आर-पार हो गए। साथ ही दोनों गुर्दे व छोटी आंत भी फट जाने से हुए अधिक रक्तस्राव से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

बेटे के साथ हुई हैवानियत को देख पिता रामलखन, चाचा, रामसेवक, रामखिलावन, गुलाब सिंह की आंखों से आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। पिता बोले बेटे का किसी से कोई विवाद नहीं था फिर भी उसकी इतनी भयावह तरीके से हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर तीन बजे के करीब परिजन शव लेकर गांव झखरा चले गए। इधर घटना को लेकर रामलखन ने शिवली थाना में पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बेटा राजाबाबू गुरुवार शाम पांच बजे घर से बाइक लेकर मां राजेश्वरी को बहन आरती के घर भउवा पुरवा थाना शिवली गया था। शाम साढ़े सात बजे बेटा बहनोई से दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने की बात कहकर वहां से निकल गया था।

इसके बाद रात में बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दिए जाने की जानकारी मिली। शिवली थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपियों की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed