फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   12 new guests arrived at the Kanpur zoo, white tigress and wild buffalo will be seen for the first time

Kanpur Zoo News: चिड़ियाघर पहुंचे 12 नए मेहमान, पहली बार होगा सफेद बाघिन-जंगली भैंसे का दीदार, देखें तस्वीरें

Wed, 05 Apr 2023 07:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 05 Apr 2023 07:24 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर चिड़ियाघर में दर्शक अब सफेद बाघिन, जंगली भैंसे और कुत्तों का भी दीदार कर सकेंगे। सभी 12 नए मेहमान चिड़ियाघर पहुंच गए हैं। बुधवार को छह सदस्यों की टीम सभी वन्य जीवों को सुरक्षित लेकर पहुंची है।

विज्ञापन
12 new guests arrived at the Kanpur zoo, white tigress and wild buffalo will be seen for the first time
Kanpur Zoo News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर चिड़ियाघर में दर्शकों को पहली बार जंगली भैंसे और जंगली कुत्तों का दीदार करने को मिलेगा। मंगलवार देर रात सफेद बाघिन, जंगली भैंसा और कुत्ता समेत 12 वन्य जीव चिड़ियाघर पहुंच गए हैं। सभी अस्पताल परिसर में 15 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

इसके बाद इनको बाड़ों में दर्शकों के लिए रखा जाएगा। इन जानवरों की देखरेख के लिए डॉक्टरों की टीम को लगा दिया है। बता दें कि वहीं एक्सचेंज योजना के तहत गुरुवार देर रात कानपुर से तिरुपति के जुलॉजिकल पार्क के लिए 14 वन्य जीव भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

वन्य जीव प्रेमियों को चिड़ियाघर में माह के अंत तक नए वन्य जीवों का दीदार करने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश में पहली बार कानपुर चिड़ियाघर में जंगली भैसें और कुत्ते लाए गए हैं। इससे पहले किसी भी चिड़ियाघर में ये जानवर नहीं लाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 new guests arrived at the Kanpur zoo, white tigress and wild buffalo will be seen for the first time
Kanpur Zoo News - फोटो : अमर उजाला

चिड़ियाघर से भेजी गए छह सदस्यों की टीम सभी वन्य जीवों को सुरक्षित लेकर पहुंच गई है। आंध्र प्रदेश से एक-एक नर-मादा जंगली भैंसा, एक मादा सफेद बाघिन (दुर्गा), एक नर और दो मादा जंगली कुत्ते और एक नर और 3 ईिबस पक्षी, 3 ग्रे पेलिकन पक्षी चिड़ियाघर लाए गए हैं।

12 new guests arrived at the Kanpur zoo, white tigress and wild buffalo will be seen for the first time
Kanpur Zoo News - फोटो : अमर उजाला

इसके बदले में कानपुर चिड़ियाघर से सफेद बाघ लव और एशियाई शेरनी सुंदरी, एक नर व एक मादा चिंकारा, दो बतख, 3 बारह सिंघा, 2 पाड़ा हिरन, 2 चिंकारा हिरन को तिरुपति स्थित जुलॉजिकल पार्क भेजा जाएगा। उन्होंने बताया है कि इन जानवरों का भी मेडिकल परीक्षण हो चुका है।

12 new guests arrived at the Kanpur zoo, white tigress and wild buffalo will be seen for the first time
Kanpur Zoo News - फोटो : अमर उजाला

रेंजर नावेद इकराम ने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण के बाद उन्हें अस्पताल परिसर में 15 दिन के लिए एकांतवास में रख गया है। इसके बाद उन्हें दर्शकों के मनोरंजन के लिए सार्वजनिक बाड़ा में रखा जाएगा। यहां से भेजे जाने वाले वन्यजीव गुरुवार को ट्रक से भेज दिए जाएंगे।

12 new guests arrived at the Kanpur zoo, white tigress and wild buffalo will be seen for the first time
Kanpur Zoo News - फोटो : अमर उजाला

सफेद बाघिन दुर्गा बढ़ाएगी वंश
कानपुर चिड़ियाघर में 2015 में सफेद बाघिन (सावित्री) लाई गई थी, लेकिन वो एक बार भी बच्चों को जन्म नहीं दे सकी। अब वो उम्र के अंतिम पड़ाव में जी रही है। सफेद बाघों का वंश बढ़ाने के लिए चिड़ियाघर प्रशासन मादा सफेद बाधिन (दुर्गा उम्र 4 वर्ष) को लेकर आए हैं। वहीं जंगली भैंसा 4 वर्ष के और जंगली कुत्ते 2-2 वर्ष के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed