{"_id":"6a0a2b53ce91e6dd3b031b3c","slug":"12-localities-in-the-south-faced-power-outage-for-36-hours-kanpur-news-c-362-1-ka11006-147773-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दक्षिण के 12 मोहल्लों ने 36 घंटे झेला बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दक्षिण के 12 मोहल्लों ने 36 घंटे झेला बिजली संकट
विज्ञापन
कानपुर। दक्षिण के एक दर्जन मोहल्लों के लोग 36 घंटे से अधिक समय से बिजली की किल्लत झेलते रहे। शुक्रवार रात ट्रांसफॉर्मर फुंकने के बाद शनिवार देर रात बदला गया। इसके बाद भी रविवार तक बिजली की आंख-मिचौली चलती रही। स्थिति यह रही कि पांच से दस मिनट के लिए बिजली आती और दो से तीन घंटे के लिए चली जाती। इसके अलावा शहर के 12 से अधिक इलाकों में ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्या रही।
बर्रा स्थित दरोगा चौराहा विद्युत कॉलोनी सबस्टेशन से जुड़े बर्रा-1, बर्रा-2 और बर्रा चार और छह में शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद 24 घंटे तक बिजली नहीं आई। शनिवार रात भीषण गर्मी में लोगों का सब्र जवाब दे गया। भीड़ ने सबस्टेशन का घेराव कर सड़क पर जाम लगा दिया था। जानकारी पर केस्को के अधिकारियों ने आनन फानन नया ट्रांसफॉर्मर लगवाया और पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को शांत किया। रात करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति हुई लेकिन पांच मिनट बाद फिर चली गई। बिजली के आने-जाने का सिलसिला रविवार दोपहर बाद तक चलता रहा। घरों के इनवर्टर दगा दे गए और पानी का भी संकट खड़ा हो गया। सबसे ज्यादा दिक्कत दबौली, गुजैनी ए ब्लॉक, छेदी सिंह का पुरवा, बर्रा-5, 6, 7 आदि इलाकों में रही।
जूही लाल कॉलोनी, गोविंदनगर, यशोदानगर, शास्त्रीनगर, लाल बंगला, साइकिल मार्केट आदि इलाकों में भी रविवार को बिजली संकट रहा। ट्रिपिंग और लोकल फाॅल्ट के बाद लोग केस्को के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करते रहे लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।