फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   12 lakh duped in the name of sending to Russia, report filed against two

Kanpur News: रूस भेजने के नाम पर 12 लाख ठगे, दो पर रिपोर्ट

Fri, 22 May 2026 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
12 lakh duped in the name of sending to Russia, report filed against two
कानपुर। रूस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10 लोगों से करीब 11.90 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है।। पीड़ितों ने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर बर्रा स्थित एक ट्रैवल एजेंसी संचालक और उसकी सहयोगी महिला पर बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, सिलाई कारीगर मशहूर सीतापुर के थाना बिस्वा के राजा डी करीम निवासी हैं। वह रूस में भी सिलाई कारीगरी कर चुका है। दोबारा विदेश जाने के लिए उसने गाजियाबाद के सेक्टर 10 निवासी एजेंट विराज सिंह से संपर्क किया। विराज का ऑफिस बर्रा बाईपास के पास अलक्सा कंसल्टेंसी लिमिटेड अमर एम्प्लॉयमेंट एजेंसी नाम से संचालित है। एजेंट ने 10 लोगों को रूस भेजने के लिए प्रति व्यक्ति 1.40 लाख रुपये खर्च बताया। आरोप है कि पांच फरवरी 2026 को पीड़ितों ने एजेंट को 3.50 लाख रुपये एडवांस दिए और पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज सौंप दिए। बाद में विभिन्न खातों में ऑनलाइन 3.45 लाख रुपये और जमा कराए गए। इसके बाद एजेंट ने आरोही नाम की महिला के जरिये एक अप्रैल को इंदिरापुरम हाईवे पर 3.94 लाख रुपये और ले लिए। पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने व्हाट्सएप पर वीजा भेजकर जल्द टिकट कराने का भरोसा दिया लेकिन तय समय गुजरने के बाद भी किसी को रूस नहीं भेजा गया। जब एजेंसी कार्यालय पहुंचे तो वहां लोगों ने गाली-गलौज कर भगा दिया। इसके बाद से आरोपियों के फोन बंद हैं और ऑफिस पर भी ताला लगा है। बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed