फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मनोज

डफरिन में कोरोना संक्रमित दो गर्भवती महिलाओं ने दिया बच्चों को जन्म

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
मनोज
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। जिला महिला चिकित्सालय में रविवार को पहली बार रविवार को कोरोना संक्रमित दो गर्भवती महिलाओं ने ऑपरेशन से नवजात शिशुओं को जन्म दिया। दोनों जच्चा और उनके दोनों बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं। फिलहाल कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए दोनों नवजात को उनकी मां से अलग एसएनसीयू में रखा गया है। कुली बाजार निवासी दो गर्भवती महिलाओं को एक हफ्ते पहले डफरिन अस्पताल डफरिन के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया था। रविवार को दोपहर में प्रसव पीड़ा होने पर डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों सहित अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने एक-एक कर इन दोनों गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन किए। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ वीबी सिंह ने बताया कि दोनों जच्चा और उनके बच्चे खतरे से बाहर हैं। अस्पताल में सभी ऑपरेशन पीपीई किट पहनकर किये जा रहे हैं। अस्पताल की मैनेजर डॉक्टर दरख्शा परवीन ने बताया कि दोनों जच्चा अन्य 3 कोरोना संक्रमित महिलाओं के साथ कोविड-19 वार्ड में भर्ती हैं। दोनों नवजात शिशुओं को कोविड-19 वार्ड में ही अलग कमरे में बनाए गए एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है। बाल रोग विशेषज्ञ ने दोनों बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लिया है। वह स्वस्थ हैं। इनकी देखभाल के लिए स्टाफ नर्स की ड्यूटी लगाई गई है। इंसेट इस टीम ने किए ऑपरेशन वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रुचि जैन, डॉ कजली गुप्ता, एनेस्थेटिस्ट डॉ आरएन गुप्ता, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ एसएस राठौर, स्टाफ नर्स सरला, मुन्नी, इन्द्रबाला, हरिओम, अंकित, शीला, मीनू आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed