{"_id":"5c7add28bdec2209fa31f4f6","slug":"11551555880-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छह लोग घायल, तीन रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में छह लोग घायल, तीन रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर(कानपुर देहात)। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को हुए हादसों में छह लोग घायल हो गए। सीएचसी से तीन लोगों को कानपुर रेफर किया गया है। पतारा कस्बे में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। जबकि, स्योंदी-ललईंपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार महिला घायल हो गई। वहीं, एक अन्य हादसे में दो बाइकें टकरा गईं।
शनिवार सुबह अजमेरी चौराहा (सियासत दफ्तर) चमनगंज कानपुर निवासी अतहर अपनी पत्नी सबा कौसर (40) के साथ हमीरपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही स्योंदी-ललईंपुर गांव के पास पहुंचा। तभी, ट्रक की टक्कर से कार पर बैठी सबा कौसर गंभीर घायल हो गई। सीएचसी से उसको हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर किया गया है। दूसरी घटना अलियापुर (सजेती) के पास हुई। दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में अलियापुर गांव निवासी रामकिशोर (60) और पहाड़पुर (बिधनू) निवासी सुधीर अवस्थी (26) घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। घायल रामकिशोर को उर्सला अस्पताल कानपुर रेफर किया गया है।
पतारा प्रतिनिधि के अनुसार जहांगीराबाद गांव के हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार बलहापारा गांव निवासी पप्पू सिंह (42) और उसकी दो बेटियां सैफाली (17) और रोली (15) घायल हुईं। घायलों को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया गया। जहां से सैफाली को कानपुर रेफर किया गया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। पुलिस ने स्कार्पियो को चालक समेत कब्जे में ले लिया है।