{"_id":"5c2e4a18bdec22570b2fd9a6","slug":"11546537496-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओरा पंप कैनाल का डीएम व विधायक ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओरा पंप कैनाल का डीएम व विधायक ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरा पंप कैनाल का डीएम व विधायक ने किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
पहाड़ी। ओरा पंप कैनाल से नहरों के न चलने की शिकायत पर जिलाधिकारी व सदर विधायक ने औचक निरीक्षण किया। किसानों ने जिलाधिकारी को बताया कि अभी एक ही पंप चल रहा था और यहां पर कोई भी सहायक अभियंता व अवर अभियंता नही आते है। जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता व अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
ं अधिशासी अभियंता लघुडाल नहर शरद चौहान ने बताया कि दस-दस क्यूसिक के दो पंप चालू है और एक पांच क्यूसिक का पंप खराब था। जिसे बनने के लिये भेजा गया है। किसानों ने बताया एक ही पंप चल रहा था और यहां पर कोई भी सहायक अभियंता व अवर अभियंता नही आते है। इस पर जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता व अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिये।
सदर विधायक कर्वी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने अधिशासी अभियंता से कहा कि नहरों नक्शे के आधार पर खोदाई कराई जाय। चिल्ली, राकस, व भदेहदू तक पानी पहुंच रहा है। बसहर, दरसेड़ा, औदाहा माइनर में पानी नही पहुंच रहा है इसकी भी व्यवस्था कराई जाय। उन्होंने कहा कि हर हाल में तीनों पंप चालू रहना चाहिए तभी नहरों के टेल तक पानी पहुंचेगा और किसानों की समस्या हल होगी। इस मौके पर जिलाधिकारी जीपीसिंह, उप जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय, खंड विकास अधिकार शेर बहादुर सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई, पीवी सिंह, नीरज गर्ग आदि मौजूद रहे।