{"_id":"5b07062b4f1c1b956e8b46d8","slug":"11527186987-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर किया हंगामा
Updated Fri, 25 May 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। ओवर लोड की वजह से आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर नारेबाजी। हंगामा बढ़ता देख एसडीओ ने उपकेंद्र में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मझोला, रूटौल के ग्रामीण गुरुवार को रूटौल स्थित डिवीजन कार्यालय पहुंचे। बिजली न आने की बात कहकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव मझोला में मात्र 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। जिससे ग्राम मझौला, रूटौल, पेट्रोल पंप, जवाहर नगर को बिजली आपूर्ति की जाती है। चारों जगहों का लोड अधिक होने के कारण यह ट्रांसफार्मर दो दिन भी नहीं चलता है। अभी सोमवार को
ट्रांसफार्मर रखा गया था जोकि लोड अधिक होने के कारण फुंक गया। आये दिन ट्रांसफार्मर फुंकने से उनकी फसलें सूख रहीं है, नहरों में भी पानी नहीं आ रहा है। बिजली आती है, तो वोल्टेज कम होता है। जिस कारण कोई भी काम नहीं हो सकता है। धीरे-धीरे एक माह से सभी गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है। एसडीओ दिलीप कुमार
विज्ञापन
ने कहा कि गांव में 63 केवी का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। ट्रांसफार्मर आते हीं लगवा दिया जाएगा। इस दौरान दुर्वेश कुमार, सतीश कुमार, रामसिंह, जयवीर, अनिल कुमार, आशीष कुमार, रत्नेश कुमार, लालू चौहान, सतेंद्र कुमार, अमर सिंह समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने सबस्टेशन पर किया हंगामा
ओवरलोड के चलते आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने से ग्रामीण परेशान
एसडीओ के आश्वासन पर माने ग्रामीण, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगेगा
अमर उजाला ब्यूरो